Breaking News :
>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन
उत्तराखण्डरुद्रप्रयागस्वास्थ

जिलाधिकारी की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट पर शुरू हुआ योग

स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए योग जरूरी : विधायक रुद्रप्रयाग

जिला पर्यटन विभाग के सहयोग से संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने को होंगे प्रयास

भगवान रुद्रनाथ की नगरी को मिलेगी नई पहचान

Yoga started on Rudraprayag Sangam bank on the initiative of District Magistrate

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2024, रविवार, रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका आगाज रविवार सुबह जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संगम तट पर योग की पहली क्लास लेकर किया।

रविवार, 7 जनवरी 2024 की सुबह संगम तट पर योग करने पहुँचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जिला अधिकारी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भगवान रुद्रनाथ की नगरी में संगम तट पर योग अभ्यास शुरू होना हमारे लिए गर्व की बात है। भगवान नारद की इस तपस्थली का सदुपयोग पहली बार जनपद में शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क और भौतिकवाद को त्यागना ही योग का उद्देश्य है और इसके लिए नियमित योग अभ्यास होना जरूरी है।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस प्रयास का श्रेय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि माँ गंगा के तट पर योग अभ्यास करना अपने आप में एक आनंद की अनुभूति देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दिनचर्या में योग अभ्यास को शामिल करने की अपील की। साथ ही अपने आसपास अन्य लोगों को भी योग से जोड़ने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संगम तट पर बने मंदिर एवं आश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनिवार्य प्रयास करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर योग गुरु मयंक पवार ने योग प्रशिक्षण दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर तनुज कांबोज, रुद्रप्रयाग निर्भय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, वैक्क्तिगत सहायक ओम प्रकाश बिष्ट, सौरभ असवाल, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, अध्यक्ष व्यापार सभा रुद्रप्रयाग राय सिंह बिष्ट, सभाषद सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!