Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्डक्राइम

पाँच साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2024, रविवार, हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में पाँच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। मासूम की तबियत बिगड़ने पर वारदात का पता चला। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को शिकायत की। आरोपित और पीड़ित दोनों का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आस-पास रहते हैं। दोनों परिवारों के मुखिया सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को एक परिवार की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि तभी गोंडा उप्र के रहने वाले दूसरे परिवार का 15 साल का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बदहवास हालत में मासूम अपने घर पहुंची। उसकी तबियत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची के साथ हुई घटना की पुष्टि की। इसके बाद स्वजन आरोपित किशोर के घर पहुंचे और उसके स्वजन को खरी खोटी सुनाई। साथ ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोर फरार हो गया। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा। उसकी तलाश की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!