Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्डदेहरादून

यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी में होगा लोकार्पण

मंत्री गणेश जोशी ने 144 करोड़ की यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी में 144 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना की जल निगम जल संस्थान और पेयजल के अधिकारियों के साथ समीक्षा की और योजना की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यमुना से लेकर राधा भवन तक जल निगम से संबंधित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली से संबंधी 14 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को विद्युत से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित जल संस्थान, जल निगम, पेयजल तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्माण से संबंधित पेंडिग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र की महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना का फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में योजना का लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा अभी तक मसूरी वासियों को 07 एमएलडी पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र ही योजना के पूर्ण होने पर मसूरी वासियों को 11.7 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा। जिससे आने वाले 30 से 35 वर्षो तक पानी की कमी दूर होगी।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को मसूरी विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों तथा क्षेत्र में नलकूपों, पंपिंग स्टेशन के सभी कार्यों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एमडी पेयजल एस.सी. पंत, मुख्य अभियंता यूपीसीएल एम.आर. आर्य, मुख्य अभियंता गढ़वाल संजय सिंह, अधिसाशी अभियंता जल निगम सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कचन रावत, अधीक्षण अभियंता विद्युत यांत्रिक प्रवीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!