Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

उत्तराखण्ड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड

4 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार

चयनित चिकित्सालयों को बाँटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2023, शनिवार, देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड के लिये किया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा नव वर्ष पर 4 जनवरी, 2024 को इन चिकित्सा इकाईयों को अवार्ड दिया जायेगा। जिसके लिये विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कायाकल्प अवार्ड का मूल्यांकन चिकित्सालयों के रख-रखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज, हाइजीन प्रमोशन, पेशेंट फीडबैक आदि बिन्दुओं के आधार पर किया जाता है। जिसके तहत वर्ष 2022-23 के लिये सूबे की 144 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया है। जिनमें 10 जिला चिकित्सालय, 12 उप जिला चिकित्सालय, 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 64 आयुष्मान आरोग्य मंदिर व 01 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शामिल है। इन सभी चयनित चिकित्सा इकाईयों को क्वालिटी एश्येरैंस के तहत 203.50 लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जायेगी। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कायाकल्प अवार्ड के लिये सूबे की मात्र 94 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया था। जिनको कुल 157.75 लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप में आवंटित की गई।

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड के लिये चिकित्सा इकाईयों का चयन तीन चरणों में किया गया है। प्रथम चरण में इंटरनल असेसमेंट, द्वितीय चरण पीयर असेसमेंट व तृतीय चरण एक्सटर्नल क्वालिफाइड के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत बेस्ट जिला अस्पताल के रूप में जिला कोरोनेशल अस्पताल देहरादून एवं जे.एल.एन. जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर का चयन किया गया है, जिन्हें 25-25 लाख की धनराशि दी जायेगी। जबकि जनपद हरिद्वार के मेला अस्पताल को बेस्ट उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साहिया, देहरादून को बेस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की श्रेणी में चयन किया गया है। जिन्हें 7.5-7.5 लाख की धनराशि प्रदान की जायेगी।

इसी प्रकार ईको फ्रेंडली अस्पताल की श्रेणी में जिला अस्पताल गोपेश्वर, चमोली का चयन किय गया है, जिसको 13 लाख की धनराशि दी जायेगी। इसी श्रेणी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनपद नैनीताल के सीएचसी बेतालघाट व गरमपानी को चुना गया है, जिन्हें 6-6 लाख की धनराशि प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कायाकल्प अवार्ड हासिल करने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य कार्मिकों को बधाई देते हुये उनके बेहतर कार्य की सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!