Breaking News :
>>योग की छाँव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं>>कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत>>शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण>>कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये>>वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ>>बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे>>‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन >>उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम>>त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा>>एमडीडीए की सख्ती : अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ से यामी गौतम का पहला लुक जारी, वकील की भूमिका में आई नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 (OMG 2) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं। अक्षय का लुक सामने आने के बाद से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई थी। अक्षय और पंकज त्रिपाठी के बाद फिल्म से यामी गौतम का लुक सामने आ गया है। यामी गौतम फिल्म में वकील का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यामी गौतम के लुक की बात करें तो वह वकील के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कोर्ट और व्हाइट शर्ट पहना हुआ है। यामी के चेहरे पर इंटेंस एक्सप्रेशन हैं। उनके किरदार का नाम कामिनि माहेश्वरी है। यामी ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा- मिलिए कामिनी माहेश्वरी से 11 अगस्त को ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने भी यामी गौतम का लुक शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘सच वही है जो साबित किया जा सके। सच की लड़ाई शुरू होने जा रही है। टीजर जल्द ही रिलीज होगा।’

अक्षय कुमार की ओमएमजी 2 रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का क्लैश सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 से होने जा रहा है। ओएमजी 2 और गदर 2 दोनों ही फिल्में मोस्ट अवेटिड हैं। अब देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन सी फिल्म बाजी मारने वाली है। ये पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार और सनी देओल की भिड़ंत होने वाली है। इससे पहले भी दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज हुईं थीं और दोनों ने ही अच्छा बिजनेस किया था।

फिल्म ओह माय गॉड 2 (OMG 2) की बात करें तो ये इसी नाम से आई फिल्म की सीक्वल है। ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था और उनके साथ परेश रावल अहम किरदार निभाते नजर आए थे। इस बार अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल निभाने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!