Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश नगर निगम पर 76 लाख से अधिक के घोटाले का आरोप, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

सक्षम अधिकारियों से जांच करवाकर की जाए कार्रवाई : दीप शर्मा

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, ऋषिकेश। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने ऋषिकेश नगर निगम पर 2020-2021 में खरीदे गए चूने के साथ अन्य सामग्री की खरीद में 76 लाख रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाते हुए सक्षम अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह आरोप दीप शर्मा ने ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाते हुए कहा कि उक्त खुलासा भारत सरकार के नियंत्रण महालेखा परीक्षक द्वारा वर्ष 2021- 22 के प्रतिवेदन में किए गए ऑडिट में किया गया है, जिसमें कहा गया है कि कोरोना काल के दौरान चूना, ब्लीचिंग पाउडर,मलाथयम पाउडर, की खरीद संविदा आमंत्रित कर बाजार भाव से खरीदी जानी थी। यह निविदा एक वर्ष के लिए लागू थी। इस दौरान बाजार भाव पर भी नजर रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया, जिसमें कहा गया था, कि यह सारी खरीदारी जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, लेकिन ऑडिट की रिपोर्ट में कहा गया कि नगर निगम ऋषिकेश के अभिलेखों की जांच से पता चला है कि वर्ष 2020-21 के माह अगस्त में लाइम पाउडर एवं ब्लीचिंग सेनेटाइजर 103 करोड़ की खरीद कोटेशन के आधार पर एक फर्म से लिया गया है।

इसके अलावा कम दरों का लाभ प्राप्त करने और जीईएमपोर्टल पर सामग्री की खरीद के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जांच में यह भी पता चला कि इकाई ने उक्त सामग्री की खरीद जीईएम पोर्टल पर उपलब्ध कीमत से 4 गुना अधिक कीमत पर की गई थी। परिणाम स्वरूप 76.61 का व्यय अतिरिक्त किया गया है। ऑडिट रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2019-20 में चुना पाउडर अन्य फर्म से ₹418 प्रति क्विंटल की दर से कोटेशन के आधार पर खरीदा जा रहा था और अप्रैल 2020 में चुना पाउडर ₹ 3500 की दर से खरीदा गया है, जोकि 2019-20 की तुलना में 8 गुना अधिक है।

जांच में यह भी पता चला कि यह खरीद उत्तर प्रदेश नगर निगम 1959 नियम 123 का उल्लंघन करते हुए की गई है,जो कि 103 करोड़ की सामग्री नगर निगम बोर्ड के प्रस्ताव के अनुमोदन के बिना खरीदी गई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि नगर आयुक्त ने इस संबंध में जो जवाब दिया था, उसमें कहा गया कि जो सामान खरीदा जा रहा है, वह मांग के अनुसार है।

इसमें आश्वासन दिया कि भविष्य में जेम पोर्टल का उपयोग करके ही अन्य सामान खरीदा जाएगा, लेकिन कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण सक्षम अधिकारी के आदेश के अनुसार बहुत अधिक दर पर खरीदा गया था। उनका दिया गया जवाब तर्कसंगत नही था,क्योंकि आपूर्तिकर्ता द्वारा खरीदी गई सामग्री की दरों की तुलना नहीं की गई थी।

इस प्रकार विभाग नियमों का अनुपालन करने और पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रहा है। परिणाम स्वरूप की गई खरीद में 76. 60 लाख का अधिक व्यय किया गया है। दीप शर्मा ने इस संबंध में सक्षम अधिकारी से जांच करवा कर नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!