Breaking News :
>>जानें सनग्लासेस चुनने का सही तरीका, अलग-अलग चेहरे के हिसाब से चुनना चाहिए धूप के चश्मे>>25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, श्रद्धालुओं के पहुंचने की सीमा की तय>>पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार पहुंचे श्री केदारनाथ धाम, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश>>1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ये रहेगा शुल्क>>मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव को सिद्ध करती दून पुलिस>>जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड प्रिंट शेड में साड़ी पहने सोशल मीडिया का पारा किया हाई>>नए बेलआउट पैकेज पर बातचीत करेंगे पाकिस्तान और आईएमएफ>>बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान >>स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी बिभव कुमार सीएम आवास से अरेस्ट>>भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम>>ओलिंपियाड की परीक्षा में स्टेट रैंक में आरव यादव को दूसरा स्थान>>आतिशी का दावा : बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप>>मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक >>आईपीएल 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज >>माँ के सामने घर के आँगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव >>अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री>>दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे>>यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा >>फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग>>आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट
उत्तराखण्डदेशविशेष

पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करता है : विश्व पर्यटन दिवस

 

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, “भारत में कारोबार करना आसान हो गया है और अब देश में अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कारोबार लाल फीताशाही में फंस जाते थे. अब भारत में पर्यटकों का शानदार स्वागत किया जाता है।”

 

आकाश ज्ञान वाटिका। विश्व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) का संविधान स्वीकार किया गया था। विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO), मद्रीद, स्पेन में स्थित संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है। यह विश्व में पर्यटन संबंधी देखरेख करती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के द्वारा अपने देश की आय को बढ़ाना है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक राष्ट्र को मेज़बान राष्ट्र घोषित किया जाता है जो कि जीवोग्राफिकल आर्डर पर होता है। इस तरह पूरे विश्व के देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिनमें सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कार्यक्रम शामिल हैं।
विश्व पर्यटन दिवस कई अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जैसे पर्यटन को बढ़ावा देने वाली फोटो प्रतियोगिताएं, पर्यटन की प्रस्तुतियां जिनमें मुफ्त प्रवेश, छूट जैसे विशेष प्रस्ताव होते हैं। पर्यटन दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते आर्थिक क्षेत्रों में से एक बन गया है। दुनिया के कई ऐसे देश है जो आर्थिक रूप से पर्यटन पर काफी निर्भर है। थाईलैंड जैसे देशों की गिनती पर्यटक निर्भर देशों में की जाती है। अगर इन देशों में पर्यटकों का आगमन कम हो जाता है तो ये देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो जाते है। विभिन्न देशों की संस्कृति को जानने, अंतरराष्ट्रीय महत्व को बढ़ने की दृष्टि से भी विश्व पर्यटन दिवस एक महत्वपूर्ण दिवस है।
यह विभिन्न पर्यटन उद्यमों, संगठनों, सरकारी एजेंसियों आदि के द्वारा बड़ी रुचि के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव द्वारा हर साल एक संदेश आम जनता को भेजा जाता है।
हर साल की भांति 2019 में भी विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मनाया गया, इस वर्ष का विषय “पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए एक बेहतर भविष्य” है। विश्व पर्यटन दिवस 2019 की मेजबानी भारत कर रहा है। यह दिवस दुनिया भर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने में सहायता करता है तथा विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दुनिया भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

  • अब तक के विश्व पर्यटन दिवस के विषय:
    1981 “पर्यटन और जीवन की गुणवत्ता”
    1982 “यात्रा में गर्व: अच्छे मेहमान और अच्छे मेजबान”
    1984 “अंतरराष्ट्रीय समझ, शांति और सहयोग के लिए पर्यटन”
    1985 “युवा पर्यटन: शांति और दोस्ती के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत”
    1986 “पर्यटन: विश्व शांति के लिए एक महत्वपूर्ण शक्ति”
    1987 “विकास के लिए पर्यटन”
    1988 “पर्यटन: सभी के लिए शिक्षा”
    1989 “पर्यटकों का मुक्त आवागमन एक दुनिया बनाता है”
    1990 “पर्यटन: एक अपरिचित उद्योग, एक मुक्त सेवा”
    1991 “संचार, सूचना और शिक्षा: पर्यटन विकास की शक्ति कारक”
    1992 “पर्यटन: एक बढ़ती सामाजिक और आर्थिक एकजुटता का कारक है और लोगों के बीच मुलाकात का”
    1993 “पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण: एक स्थायी सद्भाव की ओर”
    1994 “गुणवत्ता वाले कर्मचारी, गुणवत्ता पर्यटन”
    1995 “विश्व व्यापार संगठन: बीस साल से विश्व पर्यटन में सेवारत”
    1996 “पर्यटन: सहिष्णुता और शांति का एक कारक”
    1997 “पर्यटन: इक्कीसवीं सदी की रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अग्रणी गतिविधि ”
    1998 “सार्वजनिक-निजी क्षेत्र भागीदारी: पर्यटन विकास और संवर्धन की कुंजी”
    1999 “पर्यटन: विश्व धरोहर का नयी शताब्दी के लिये संरक्षण”
    2000 “प्रौद्योगिकी और प्रकृति: इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में पर्यटन के लिए दो चुनौतियॉं”
    2001 “पर्यटन: सभ्यताओं के बीच शांति और संवाद के लिए एक उपकरण ”
    2002 “पर्यावरण पर्यटन सतत विकास के लिए कुंजी”
    2003 “पर्यटन: गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और सामाजिक सद्भाव के लिए एक प्रेरणा शक्ति”
    2004 “खेल और पर्यटन: आपसी समझ वालो के लिये दो जीवित बल, संस्कृति और समाज का विकास”
    2005 “यात्रा और परिवहन: जूल्स वर्ने की काल्पनिकता से 21 वीं सदी की वास्तविकता तक”
    2006 “पर्यटन को समृद्ध बनाना”
    2007 “पर्यटन महिलाओं के लिए दरवाजे खोलता है”
    2008 “जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती का जवाब पर्यटन”
    2009 “पर्यटन – विविधता का उत्सव”
    2010 “पर्यटन और जैव विविधता”
    2011 “पर्यटन संस्कृति को जोड़ता है”
    2012 “पर्यटन और ऊर्जावान स्थिरता”
    2013 “पर्यटन और जल: हमारे साझे भविष्य की रक्षा”
    2014 “पर्यटन और सामुदायिक विकास”
    2015 “लाखों पर्यटक, लाखों अवसर”
    2016 “सभी के लिए पर्यटन – विश्वव्यापी पहुंच को बढ़ावा देना”
    2017 “सतत पर्यटन – विकास के लिए एक उपकरण”
    2018 “पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण”
    2019 “पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए एक बेहतर भविष्य”

विश्व पर्यटन दिवस 2019 के अवसर पर शुक्रवार, 27 सितम्बर, 2019 को देश की राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2017-18 प्रदान किए गये। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में कुल 76 पुरस्कार दिए गये। इस अवसर पर पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल तथा संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) के महासचिव जोराब पोलिलीकाशविलिविल उपस्थित रहे। विश्व पर्यटन दिवस 2019 उत्तराखंड के लिए खास महत्वपूर्ण रहा। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार-2019 में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का पुरस्कार उपराष्ट्रपति द्वारा पर्यटन मंत्री महाराज को दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुरस्कार मिलने पर ट्वीट कर पर्यटन मंत्री को बधाई दी है। उन्होंने लिखा पर्यटन को प्रोत्साहित करने में हमारी कोशिशें रंग ला रही हैं।

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय वार्षिक रूप से भ्रमण, पर्यटन तथा आतिथ्य सत्कार वर्गों में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार देता है। यह पुरस्कार राज्य सरकारों / केन्द्रशासित प्रदेशों, वर्गीकृत होटलों, विरासत होटलों, स्वीकृत ट्रेवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, पर्यटक परिवहन ऑपरेटरों, व्यक्तियों और अन्य निजी संगठनों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। आज विश्व पर्यटन दिवस के दिन पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुश्किल हालात में फंसे पर्यटकों की मदद करने वालों को सरकार राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के तहत पुरस्कृत करेगी। राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अगले साल से विशेष श्रेणी का यह पुरस्कार आरंभ होगा।

 

 

आंध्र प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!