Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

जहरीली शराब कांड – एक अन्य आरोपी राजा नेगी को भी किया गिरफ्तार 

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून के पथरिया पीर इलाके में जहरीली शराब पीने से अबतक ७ लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस प्रकरण के एक अन्य आरोपी राजा नेगी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार २० सितम्बर, २०१९ को नेशविला रोड़ पथरीयापीर क्षेत्र में देशी शराब का सेवन करने से संदिग्ध परिस्थिति में ६ व्यक्तियो की मृत्यु होने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर अभियुक्त गौरव तथा अजय सोनकर उर्फ घोंचू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक देहात के नेतृत्व में टीमें गठित की गयी थी।

घटना में नामजद अभियुक्त गौरव पुत्र जसवन्त सिंह निवासी पथरियापीर, ४५ – नैशविला रोड़ देहरादून को २१ सितम्बर, २०१९ को, अजय सोनकर उर्फ घोंचू पुत्र जगदीश सोनकर निवासी ५१ – चक्खुवाला,  इन्द्रा कालोनी को २३ सितम्बर, २०१९ को तथा महेश उर्फ मच्छर पुत्र गंगाराम निवासी १४३ – नेशविला रोड को  २४ सितम्बर, २०१९ को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त गौरव द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा उक्त शराब योगेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजा से खरीद कर लाई गई थी, दौराने विवेचना तथा स्थानीय लोगो से पूछताछ में भी अभियुक्त योगेंद्र नेगी उर्फ राजा का नाम पथरियापीर क्षेत्र में शराब की तस्करी में प्रकाश में आया। जिस पर अभियुक्त योगेंद्र नेगी उर्फ राजा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में शुक्रवार दिनांक २७ सितम्बर, २०१९ को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त योगेंद्र नेगी उर्फ राजा न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस कर्मचारी गणों को कोर्ट परिसर के आसपास सादे वस्त्रों में तैनात किया गया तथा अभियुक्त योगेंद्र नेगी उर्फ राजा को द्रोण होटल तिराहे से कोर्ट परिसर जाने वाली रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:   योगेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजा पुत्र गोविंद सिंह निवासी १६०/६ – पथरिया पीर, नेशविला रोड, देहरादून।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास :

  • मुकदमा अपराध संख्या 103/93 धारा 147/323/506 भादवी, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 202/95 धारा 380 भादवी, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 276/96 धारा 147/148/149/307 भादवी, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 109/96 धारा 392 भादवी, थाना रायपुर
  • मुकदमा अपराध संख्या 275/96 धारा 392/411 भादवी,थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 276/96 धारा 392/411 भादवी, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 332/97 धारा 3/11 गुंडा अधिनियम, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 565/96 धारा 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 177/2000 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम, थाना कोतवाली नगर
  • मुकदमा अपराध संख्या 51/07 धारा 3/11 गुंडा अधिनियम, थाना कोतवाली नगर।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!