Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बागेश्वर पहुँचे राज्यपाल कोश्यारी ने कहा : ‘पढ़ाई करो और आगे बढ़ो, मैंने भी इसी स्कूल में की है पढ़ाई’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, बागेश्वर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को पैतृक गांव नेमती चेटाबगड़ पहुंचे। जिसके बाद वह अपने उस स्कूल में पहुंचे जहां उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की थी। वहां बैठे और बचपन के दिनों को याद किया। उनके सम्मान में ग्रामीणों ने इंटर कालेज शामा में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें फूल माला पहनाई। भगतदा ने कहा कि पढ़ाई करो और आगे बढ़ो। इसी स्कूल में मैंने भी पढ़ा था। उन्होंने ग्रामीणों को खेती के लिए प्रेरित किया और प्रधानमंत्री को देश का सच्चा प्रधान सेवक बताया।

दीपावली पर अपने पैतृक गांव नेमती चेटाबगड़ पहुंचे राज्यपाल कोश्यारी पूरे क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। शनिवार सुबह वह गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां कुछ देर सुस्ताने के बाद स्कूल परिसर को निहारा और यादें ताजा की। इसके बाद शामा इंटर कालेज पहुंचे। शामा से उन्होंने छठी से आठवीं तक की पढ़ाई की थी। शनिवार को जब वह राज्यपाल बनकर इस परिसर में पहुंचे तो क्षेत्रवासी भी गदगद दिखे। यहां सम्मान समारोह में भगतदा ने कहा कि हम मेहनतकश हैं और पसीने की कमाई खाएंगे। किसानों को खेती पर विशेष ध्यान देना है। कोरोनाकाल में सबकुछ बंद हो गया। नौकरी भी गई लेकिन खेती और किसानों को इसका कोई असर नहीं पड़ा। क्षेत्र में कीवी, राजमा समेत तमाम फसलें पैदा होती हैं। जिनकी पैकेजिंग की जा सकती है।

भगत ने कहा कि सबसे उत्तम काम खेती है। उसके बाद दुकानदारी और सबसे खराब है नौकरी। कुटीर, लघु उद्योग लगाएं। जिस पर सरकार का फोकस है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं। असल काम आपने करना है। कपकोट क्षेत्र में संचार सेवा बेहतर करने के लिए 12 मोबाइल टावर शीघ्र लगेंगे। 11 नवंबर को प्रधानमंत्री ने सभी राज्यपालों को बुलाया है। वह देश की चिंता करते हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के बारे में पूछते हैं। उनकी कोशिश है कि भारत देश आत्मनिर्भर बने। शामा के बाद भगतदा राजकीय इंटर कालेज कपकोट भी पहुंचे। जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की थी। पूरे दिन स्कूल और बचपन की यादों को समेटे भगतदा शाम को बागेश्वर लौट आए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!