Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

गवाह के बयान के पश्चात् केआरके ने का दावा : ‘आर्यन खान ड्रग्स केस में शाहरुख खान से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, रविवार, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस की जांच एनसीबी के हाथ से निकलकर एसआईटी टीम को सौंप दी गई है। इस टीम का गठन दिल्ली में किया गया है। ऐसे में एसआईटी मामले से जुड़े सभी सबूतों की फिर से पड़ताल और गवानों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक गवाह ने खुलासा किया है कि ड्रग्स मामले में आर्यन खान को फंसाने के लिए क्रूज शिप पर छापेमारी की गई थी।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार यह बयान आर्यन खान ड्रग्स केस में विजय पगारे नाम के एक गवाह ने दिया है। विजय पगारे के मुताबिक शाह रुख खान के बेटे को ड्रग्स मामले में वसूली करने के लिए फंसाया गया था और इस छापेमारी की पहले से ही प्लान की गई थी। आर्यन खान ड्रग्स केस में इस खुलासे के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके (कमाल आर खान) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

केआरके बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। वह आर्यन खान ड्रग्स केस में भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय दे रहे हैं। गवाह विजय पगारे के बयान के बाद केआरके ने दावा किया है कि आर्यन खान ड्रग्स केस में शाह रुख खान से 40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। यह बात केआरके ने सोशल मीडिया के जरिए कही है।

केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने आर्यन खान ड्रग्स केस में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘4 अक्टूबर को, जब मैंने अपने वीडियो में कहा कि आर्यन खान को पैसे वसूली के लिए गिरफ्तार किया गया और गुंडों ने शाहरुख खान से 40 करोड़ रुपये मांगे, तो लोगों ने मुझ पर विश्वास नहीं किया। आज सब कुछ खुल गया है, और दुनिया के सामने है, और वही सच है, जो मैंने कहा था। यानी मैं मीडिया से मीलों आगे हूं।

सोशल मीडिया पर केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता और शाह रुख खान के फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की केंद्रीय टीम कर रही है। एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह के नेतृत्व में नवगठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने शनिवार को आर्यन खान सहित छह मामलों की जांच शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!