Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

राष्ट्रीय सरस मेले के समापन के अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विधायक श्रीमती सविता कपूर ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 अक्टूबर 2022, देहरादून। राष्ट्रीय सरस मेले के समापन के अवसर पर आज विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा साथ ही कहा इस प्रकार के आयोजनों से पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा मिलता है साथ ही महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होती है उन्होंने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम आनंद स्वरूप ने प्रतिभाग करने वाले स्वयं सहायता समूह का आभार व्यक्त किया साथ ही कहा कि उत्तराखंड के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि राज्य की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आर्थिकी मजबूत कर रही हैं तथा अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही है यह सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष का द्वितीय मेला जनपद चम्पावत में लगाए जाने की घोषणा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने कहा कि यूएसआरएलएम ने महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ते हुए उनको आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं पारंपरिक उत्पादों को लोगों द्वारा काफी सराहा गया है तथा अन्य राज्यों से आए स्वयंसेवी संगठनों के उत्पादों को भी खूब पसंद किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सरस मेले में प्रतिभाग करने वाले राज्य तथा अन्य प्रदेशों के स्वयं सहायता समूह को धन्यवाद दिया साथ ही कहा की भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को किया जाएगा।

महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम/अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग आनन्द स्वरुप, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ज्ञातव्य है कि जनपद देहरादून में 06 से 16 अक्टूबर 2022 तक आयोजित मेले में कुल आय रु0 टोटल सेल अभी तक 1 करोड़ 75 लाख के लगभग अभी तक हुई मेले में स्वयं सहायता समूह के 200 स्टॉल और प्राइवेट 48 स्टॉल लगाए गए मेले के आखिरी दिन दूनवासी खरीददारी के लिए उमड़ पड़े। सरस मेले में ग्राहकों द्वारा समूहों के उत्पादों की भारी खरीददारी हुई।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण आर सी तिवारी एवं जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल सहित जनपद विकासखण्ड, यूएसआरएलएम, के कार्मिकों सहित सहयोगी जिसमें संजय सिह, रीयल होस्ट, किशोर रावत, मीडिया प्रबंधक, रवि कान्त पाण्डेय, कंचन नेगी उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!