Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से के प्रयासों से नरेंद्रनगर को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की सौगात

  • स्कूल निर्माण की स्वीकृति हेतु केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, आगामी चुनाव पर की चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के प्रयासों से नरेंद्रनगर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छा़त्राओं को केंद्रीय विद्यालय की बेहतरीन शिक्षा सुविधा मुहैया होगी। शनिवार को इस संबंध में उन्होंने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान शिष्टाचार से भेंट की व ज्ञापन सौंपा। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक एवं निर्णायक कार्यवाही हेतु आश्वासित किया।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से भेट कर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी ।इस दौरान दोनों ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य में राजनीति के हालातों पर चर्चा की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने नरेंद्रनगर में सेंट्रल स्कूल के निर्माण की स्वीकृति हेतु ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पूर्व में केंद्रीय सरकार की ओर से नरेंद्रनगर और कोटद्वार में सेंट्रल स्कूल खोलने की सैद्धान्तिक रूप से सहमति बनी थी।

उन्होंने बताया कि नरेंद्रनगर तहसील मुख्यालय पर सेंट्रल स्कूल की स्थापना के लिए उनके पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इससे यहाँ पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिसंख्य छात्र-छात्राएं शिक्षा हेतु लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने व्यापक जनहित हेतु नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट मंत्री को केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!