Breaking News :
>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

“चियर 4 इंडिया रन टोक्यो-2020” – हाथों में प्लेकार्ड एवं झंडे लिए हुए लगाई दौड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। नेहरू युवा केंद्र संगठन स्वायत्तशासी संस्था युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तराखंड देहरादून द्वारा ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल के खिलाड़ियों के लिए “चियर 4 इंडिया रन टोक्यो-2020” आयोजन आज मिलन केंद्र (पुराना पंचायत घर) नियर आईटी पार्क देहरादून में किया गया है। उक्त कार्यक्रम में शामिल युवा केंद्र देहरादून से सबद्ध राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, युवा क्लब के सदस्यों एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के खिलाड़ियों सहित युवाओं द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चियर 4 इंडिया रन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा अपने हाथों में प्लेकार्ड एवं झंडे लिए हुए दौड़ लगाई। वही जनपद के विभिन्न गांव के युवा मंडलों के युवाओं द्वारा कई प्रतियोगिताओं यथा पोस्टर बनाकर, स्लोगन, खेल आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तराखंड उमेश साहनी द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ सभी अतिथियों एवं युवाओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भारतीय राष्ट्रीय एथलेटिक कोच गफूर सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर रहे भारतीय दल के खिलाड़ियों के लिए ‘चियर 4 इन्डिया रन टोकियो 2020’ के उपलक्ष पर नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्य मुख्यालयों में युवाओं का दौड़ कार्यक्रम करवाकर युवाओं में खेल भावना को प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है इनको अपने स्वस्थ शरीर, मन मस्तिष्क के लिए खेल को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर उप निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अजय अग्रवाल ने युवाओं को खेलकूद को दैनिक जीवन में अपनाकर आने वाले समय में अपने को एक खिलाड़ी के रूप में विकसित करने को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं एवं के.एस कलसी, सचिव एथलेटिक संघ लव कुमार तमंग, ग्राम प्रधान बिलासपुर कांडली, व्यायाम प्रशिक्षक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल प्रमोद पांडे आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र देहरादून श्रीमती एम. टोलिया द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!