Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

देश की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही पूरे देश में भाजपा को मिलेगा समर्थन : मुख्यमंत्री धामी

शिमला में बोले धामी, विपक्ष ने जाति के बदले धर्म के आधार पर आरक्षण देने का किया काम 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 मई 2024, देहरादून/शिमला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शिमला में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में लोकतंत्र का महायज्ञ चल रहा है। देश की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही पूरे देश में भाजपा को समर्थन मिला है। बीते 10 सालों में मोदी के कालखण्ड को देशवासियों ने देखा है। सरकार का 10 सालों का रिपोर्ट कार्ड भाजपा ने जनता के सामने रखा है। एक ओर, भाजपा जहां सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण के नाम पर वोट मांग रही है। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने का उल्लेख किया है। कांग्रेस के घिनौने मंसूबों को भाजपा ने सबके सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर बुनियादी ढांचो का तेजी से विकास हुआ है। देश में एक्सप्रेस वे, हाईवे, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, हवाई अड्डों का तेजी से विकास हुआ है। देश में आई अनेकों चुनौतियों को स्वीकार करते हुए देश की भावनाओं के अनुरूप देश को आगे बढ़ाया है। कोरोना काल के बाद मुफ्त में टीकाकरण, गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से गरीब कल्याण की भावना हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता रही है। इतिहास इस दशक को महिला सशक्तिकरण के दशक के रूप में याद रखेगा। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित हो गया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को घरों की चाबी दी जा रही है, लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना, स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें नकारा विपक्ष मिला है। विपक्ष के लिए सत्ता में आना बहुत दूर की बात है, लेकिन एक विपक्ष का देश की तरक्की में क्या विजन होगा, उन्हे जनता के सामने प्रस्तुत करना चाहिए। विपक्ष के पास कोई विजन नही है। राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों के नेताओ को अपने परिवार से सभी चीज विरासत में मिली है। यह सभी चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए, इन्हें आसानी से सभी चीजे मिलती रही। इंडी गठबंधन के लोगों को सत्ता महज राज करने के लिए चाहिए। विपक्ष का बस चले तो देश के संसाधन और देश वासियों की संपत्ति छीन कर अपने खास वोट बैंक के चरणों में डाल दें। कर्नाटक में कांग्रेस ने एक विशेष वर्ग को अन्य पिछड़ा वर्ग में डालकर उन्हें आरक्षण दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने संविधान की मूल भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर जाति के बदले धर्म के आधार पर आरक्षण देने का काम किया है। राहुल गांधी का रिजल्ट इस वर्ष भी वही आएगा जो बीते 10 वर्षो से आ रहा है। मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। आज देश की सेना पहले से अधिक शक्तिशाली हुई है। हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 400 पार का जो संकल्प लिया था , वो पूरा होते दिखाई दे रहा है। जनता के आशीर्वाद से हिमाचल में भी चारों लोकसभा सीटें भाजपा को मिल रही है। इसके साथ ही 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भी भाजपा जीतने जा रही है। हिमाचल की जनता ने आशाओं और अपेक्षा के साथ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता सौंपी थी, पर कांग्रेस ने यहां की देवतुल्य जनता के साथ छल किया है। कांग्रेस ने एक भी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा हिमाचल में जनता के आशीर्वाद से भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *