Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डनैनीताल

उपराष्ट्रपति ने कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन 

देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी : उपराष्ट्रपति धनखड़

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 मई 2024, नैनीताल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।

कैंची धाम में बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची मंदिर पहुंकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने एक घंटे तक मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया। मंदिर से दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि कैंची धाम आकर वह अभिभूत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश में जी20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!