Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू – महंगाई को लेकर विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। फिलहाल सत्र के लिए 10 दिसंबर तक की अवधि तय की गई है। सत्र में चारधाम श्राइन बोर्ड समेत 11 विधेयक पेश किए जाएंगे। विधायकों ने 833 सवाल सत्र के लिए लगाए हैं। दूसरी ओर, विपक्ष ने सत्र के दौरान तमाम मसलों पर सरकार को घेरने की ठानी है तो सरकार ने भी विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तय की है।

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यवस्था दी कि भाजपा से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सत्तापक्ष के साथ नहीं, बल्कि असंबद्ध विधायक के रूप में अलग बैठेंगे। सदन को पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीती भाजपा विधायक चंद्रा पंत के निर्वाचन की सूचना दी। वहीं, सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए प्रश्नकाल रोककर इस पर चर्चा की मांग रखी। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की महंगाई से सम्बंधित सूचना को नियम 58 में सुनने की पीठ ने व्यवस्था दी।

विधेयक जो सत्र में पेश होंगे
  • उत्तराखंड चारधाम श्राइन बोर्ड प्रबंध
  • उत्तराखंड मंत्री (वेतन भत्ता और प्रकीर्ण उपबंध) संशोधन
  • उत्तराखंड (उप्र जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) संशोधन
  • उत्तराखंड-उप्र लोक सेवा शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण अधिनियम 1993 संशोधन
  • उत्तराखंड राज्य विधानमंडल अनर्हता निवारण (संशोधन)
  • उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक।
  • उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद संशोधन
  • उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन
  • उत्तराखंड आर्गनिक एग्रीकल्चर एक्ट
  • उत्तराखंड फल पौधशाला (विनिमय)
  • उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा (आवासीय एवं अन्य सुविधाएं)

 मद्दे जो विपक्ष प्रमुख रूप से उठाएगा

  • गैरसैंण में विधानसभा सत्र
  • बेरोजगारी
  • चारधाम श्राइन बोर्ड
  • टीएचडीसी को बेचने का विरोध
  • रोडवेज बस खरीद
  • किसानों को देयकों का भुगतान
  • बढ़ती महंगाई

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!