Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
खेल-जगतताज़ा खबरें

आईपीएल-2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी – टॉप 4 में रिषभ पंत का नाम भी शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आइपीएल 2020 के लिए होने वाले ऑक्शन में सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होंगे। आइपीएल की मौजूदा 8 टीमें करीब 75 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ेंगी, लेकिन भारत के मौजूदा चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी सैलरी इस बार सबसे ज्यादा रहने वाली है। टॉप 4 की बात करें तो इसमें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भी शामिल हैं।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए तूफान मचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत टॉप 4 में शामिल हैं, जिन्हें आइपीएल 2020 के लिए सबसे ज्यादा रकम मिलने वाली है। हैरान करने वाली बात ये है कि विराट कोहली बाकी तीन खिलाड़ियों से दो करोड़ रुपये ज्यादा इस आइपीएल सीजन के लिए लेंगे।

विराट, रोहित, धौनी और पंत को किया है रिटेन

आपको बता दें, आरसीबी ने विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये में इस सीजन के लिए रिटेन किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपये की राशि में आइपीएल 2020 के लिए रिटेन किया है, जबकि एमएस धौनी एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करेंगे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़े रखा है। उधर, रिषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी इस सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये देगी, क्योंकि दिल्ली की टीम ने फिर से रिषभ पंत को रिटेन किया है।

IPL 2020 के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले 4 खिलाड़ी

  • विराट कोहली को आरसीबी देगी 17 करोड़ रुपये
  • रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस देगी 15 करोड़ रुपये
  • एमएस धौनी को चेन्नई सुपर किंग्स देगी 15 करोड़ रुपये
  • रिषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स देगी 15 करोड़ रुपये

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!