Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम : महाराज

उत्तराखंड में बनेगा नाथ सर्किट : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के जितने भी मामले लंबित हैं उन सब का हाल होगा। दोनों प्रदेश मिलकर उत्तर टूरिज्म को आगे बढ़ायेंगे।

उक्त बात उत्तराखंड के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में 43.27 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे चारधाम एवं देवभूमि की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा। भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में जितनी भी परिसंपत्तियों के मामले हैं लंबित पड़े थे सबका हल निकल रहा है और दोनों प्रदेश मिलकर अब उत्तर टूरिज़्म को भी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करेंगे। महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट पर हम कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में रामायण सर्किट के अंतर्गत द्रोणागिरी पर्वत आता है जहाँ से हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाये।हमारे यहां भरत मंदिर है। रघुनाथ मंदिर भी है जहाँ से भगवान राम की मूर्ति जानकी धाम को जाती है। इसके अलावा महाभारत सर्किट का एक बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में ही आता है। अल्मोड़ा के नजदीक सबसे पुरानी लखुडियार है। जहाँ पर 5000 साल पुरानी केव पेंटिंग गुफाओं के अंदर बनी है। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की संस्कृति कितनी प्राचीन थी।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि आने वाले समय में सरकार एक ऐतिहासिक ट्रेल बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का काफी बोलबाला रहा है और अब जिस प्रकार से योगी जी ने अपने गुरू की मूर्ति का यहाँ अनावरण किया है उसे देखते हुए हम नाथ सर्किट भी बनाने जा रहे हैं। जहाँ-जहाँ भी गुरु गोरखनाथ जी ने तपस्या की जो भी उनकी गुफायें हैं उन्हें जोड़ते हुए नाथ सर्किट बनाया जाएगा। हमने मोदी ट्रेल बनाया है। दोनों राज्यों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बहुत से कार्य किये जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!