Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी एवं मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रचित स्पर्श गंगा गीत एवं खण्डकाव्य ‘‘मैं गंगा बोल रही’’ का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, देहरादून/ हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को ऋषिकुल, महाविद्यालय हरिद्वार में सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा रचित स्पर्श गंगा गीत एवं खण्डकाव्य ‘‘मैं गंगा बोल रही’’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पर्श गंगा ई-पत्रिका का विमोचन भी किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्पर्श गंगा अभियान चलाकर गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया। दुनिया में गंगा के प्रति एक आस्था और निष्ठा देखने को मिलती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गंगा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए नमामि गंगे के तहत सराहनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता एवं अविरलता को बनाये रखने के लिए सरकार के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं लोगों को आगे आना होगा। गंगा एवं यमुना का उद्गम देवभूमि उत्तराखण्ड में है, हिमालय पर्वत उत्तर भारत में जलापूर्ति करता है। स्पर्श गंगा अभियान से सबको जुड़ना होगा।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने 2009 में स्पर्श गंगा अभियान की शुरूआत की। माँ गंगा एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके द्वारा सराहनीय कार्य किये गये हैं। गंगा की निर्मलता बनाये रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तराखण्ड में नमामि गंगे के तहत सराहनीय कार्य हुए हैं। सरकार के साथ सामाजिक सहयोग से हमें गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के लिए निरन्तर प्रयास करने होंगे।

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि स्पर्श गंगा अभियान निरंतर चलता रहेगा। उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश को स्वच्छ गंगा भेजेंगे। गंगा हमारी माँ व जीवन रेखा है। स्पर्श गंगा अभियान 20 से अधिक देशों में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरी महाराज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष / विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, स्पर्श गंगा अभियान की संयोजक सुश्री आरूषि निशंक, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ० जयपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्निक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!