Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
मनोरंजन

क्या दबंग 3 तोड़ पाएंगी ‘वॉर’ का रिकॉर्ड?

आख़िरकार वो तारीख़ आ ही गयी, जिसका सलमान ख़ान और चुलबुल पांडेय के फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। 20 दिसम्बर को सलमान चुलबुल पांडेय बनकर पर्दे पर लौट रहे हैं। दबंग सीरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म को लेकर ट्रेड में भी काफ़ी उत्सुकता है। यह सवाल सबके ज़हन में है कि सलमान की दबंगई बॉक्स ऑफ़िस पर इस बार कितना चलेगी? पहले दिन सलमान क्या अपनी ही फ़िल्म भारत का रिकॉर्ड तोड़ेंगे?

सलमान की फ़िल्म की रिलीज़ उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती और वो फ़िल्म दबंग हो तो फिर दीवानगी का आलम कुछ और ही होता है। यही वजह है कि पहले दिन दबंग 3 से बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। बॉक्स ऑफ़िस पर सलमान के रिकॉर्ड को देखते हुए ट्रेड जानकार मानते हैं कि दबंग 3 की ओपनिंग 35 करोड़ से 45 करोड़ के बीच कुछ भी रह सकती है। वहीं, सुपर सिनेमा मैगज़ीन के प्रेडिक्शन की मानें तो दबंग 3 के ओपनिंग कलेक्शंस 37 करोड़ से 40 करोड़ के बीच रह सकते हैं।

दबंग 3, सलमान की इस साल दूसरी रिलीज़ है। जून में ईद पर रिलीज़ हुई भारत ने 42.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो साल की दूसरी सबसे बड़ी और सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है। पहले स्थान पर रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर है, जिसने 53.35 करोड़ की रकम पहले ही दिन जुटा ली थी।

वॉर की तरह ही दबंग 3 भी हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज़ की जा रही है। ऐसे में दबंग 3 ओपनिंग भी धमाकेदार रहने की सम्भावना है। दबंग 3 वॉर के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं, यह तो बाद में पता चलेगा, मगर इस बात की पूरी उम्मीद है कि सलमान अपनी ही फ़िल्म भारत का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

अगर सलमान की पिछली फ़िल्मों की बात करें तो टॉप 5 ओपनिंग डे के कलेक्शंस इस प्रकार रहे हैं-

  1. भारत- 42.30 करोड़
  2. प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़
  3. सुल्तान- 36.54 करोड़
  4. टाइगर ज़िंदा है- 34.10 कोड़
  5. रेस 3- 29.17 करोड़

अब अगर हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फ़िल्मों की बात करें तो टॉप 5 की लिस्ट इस प्रकार आती है-

  1. वॉर- 53.35 करोड़
  2. ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- 50.75 करोड़
  3. हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़
  4. भारत- 42.30 करोड़
  5. बाहुबली 2- द कन्क्लूज़न- 41 करोड़

अब देखना यह है कि दबंग 3 इनमें से कौन सा रिकॉर्ड बनाती है और कौन सा तोड़ती है।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में चुलबुल पांडेय के बनने की कहानी दिखाई जाएगी। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर फीमेल लीड रोल में हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार किच्चा सुदीप फ़िल्म में मुख्य विलेन के रोल में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!