Breaking News :
>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
खेल-जगत

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास,वनडे क्रिकेट में दूसरी बार ली हैट्रिक

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विशाखापत्तनम में कमाल की गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट लिया। वनडे क्रिकेट में ये दूसरा मौका था जब उन्होंने ये कमाल किया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में वो पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो हैट्रिक विकेट लिए हों। उन्होंने पहली बार ये कमाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। कुलदीप की शानदार गेंदबाजी ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और टीम इंडिया को दूसरे मैच में 107 रन से जीत मिली।

वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप की हैट्रिक

वेस्टइंडीज की पारी के 33 वें ओवर और अपने स्पेल के आठवें ओवर में उन्होंने ये कमाल किया। 33 वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने शाई होप को 78 रन पर विराट के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने कप्तान जेसन होल्डर को 11 रन पर रिषभ पंत के हाथों कैच आउट करवा दिया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अल्जारी जोसेफ को अपना शिकार बनाया और शून्य पर केदार जाधव के हाथों कैच करवा दिया। इन तीन विकेट के साथ ही उन्होंने अपना हैट्रिक पूरा किया। कुलदीप यादव ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में हैट्रिक विकेट लिया था।

वनडे में दो हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने कुलदीप यादव

वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज कुलदीप यादव बन गए हैं। कुलदीप के अलावा भारत की तरफ से वनडे में चेतन शर्मा, कपिल देव व मो. शमी ये कमाल कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने एक-एक बार ये कमाल किया है। वहीं भारत की तरफ से टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह, इरफान पठान और जसप्रीत बुमराह हैं। भारत की तरफ से टी 20 में हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाज दीपक चाहर हैं।

कुलदीप ने कई खिलाड़ियों की बराबरी की

कुलदीप यादव बेशक भारत की तरफ से वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं, लेकिन विश्व क्रिकेट में कुलदीप से पहले ये कमाल कई गेंदबाज कर चुके हैं। वनडे में सबसे ज्यादा हैट्रिक मलिंगा ने तीन बार लिया है। वहीं वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, चमिंडा वास और ट्रेंट बोल्ट दो-दो बार ये कमाल कर चुके हैं। अब कुलदीप यादव भी अकरम, सकलैन, चमिंडा वास और बोल्ट की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

-3 लसिथ मलिंगा

-2 वसीम अकरम

-2 सकलैन मुश्ताक

-2 चमिंडा वास

-2 ट्रेंट बोल्ट

-2 कुलदीप यादव

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!