Breaking News :
>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
स्वास्थ

मॉनसून में क्यों बढ़ जाती है गालों पर खुजली होने की समस्या ? जानिए इसका कारण

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून, 2023, बुधवार देहरादून। बहुत बार ऐसा होता है कि गालों पर खुजली शुरु हो जाती है और बंद होने का नाम ही नहीं लेती है। ये समस्या आपको काफी हद तक परेशान कर सकती है। कई बार ये खुजली अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन कई बार ये इतनी ज्यादा हो जाती है कि आपको इससे असहजता भी हो सकती है। गालों पर खुजली किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन ये समस्या मॉनसून के समय ज्यादा देखी जाती है। गालों पर लगातार खुजली होने के कारण आपको कई बीमारी भी हो सकती है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना बिलकुल भी सही नहीं है। आइए जानते हैं गालों पर खुजली होने का क्या कारण हो सकता है।

धूप भी हो सकता है समस्या का कारण
गालों पर लगातार खुजली की समस्या का कारण धूप भी हो सकता है। अक्सर धूप में जाने की वजह से या ज्यादा देर धूप में रहने की वजह से सनबर्न हो जाता है जो खुजली का कारण हो सकता है, तो अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो कोशिश करें कि गालों को सीधा धूप के कॉनटैक्ट में ना लायें।

गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
गालों पर खुजली का सबसे बड़ा कारण हो सकता है गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बहुत बार ऐसा होता है कि लोग बिना सोचे समझे मेकअप प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जो उनके लिए एलर्जी का कारण बन सकता है जिसकी वजह से गालों पर खुजली शुरु हो सकती है। इसलिए कोई भी नया प्रोडक्ट ट्राई करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें ताकी आप होने वाले एलर्जी से बच सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गालों पर ज्यादा कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें और अपने स्किन के मुताबिक ही प्रोडक्ट को चुने।

गन्दगी हो सकती है समस्या का कारण
कई बार चेहरे की ठीक से सफाई ना होने के कारण भी खुजली की समस्या हो सकती है। खासकर पुरुषों में अगर वो दाढ़ी बड़ी रखते हैं और ठीक से सफाई नहीं करते हैं तो खुजली होनी शुरु हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करें। महिलाए पना मेकअप हटाने के लिए डायरेक्ट फेस वॉश के इस्तेमाल से बचें क्योंकि मेकअप के छोटे कण त्वचा में अंदर जाने पर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। फेस वॉश की जगह आप गुलाब जल या टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सोरायसिस बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं
कई बार गालों पर खुजली होने की समस्या को हम सामान्य समझकर छोड़ देते हैं लेकिन ये सोरायसिस जैसे स्किन इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं, ऐसे में अगर लगातार गालों पर खुजली की समस्या के साथ लाल चकत्ते भी दिखाई दें तो डॉक्टर को तुरंत दिखा क्योंकि इस बीमारी को टालने से ये बढ़ भी सकती है।

पित्ती की समस्या
पित्ती की समस्या के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यह एक प्रकार की स्किन एलर्जी है जिसमें त्वचा पर चकत्ते उभर आते हैं और बहुत तेज खुजली होनी शुरु हो जाती है। वैसे तो यह बीमारी कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखायें और कोशिश करें कि पित्ती हो जाने पर खुजली करने से बचें।
गालों पर खुजली से बचने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखें। रूखी स्किन  के कारण भी खुजली की समस्या होती है. स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल  बहुत सावधानी से चुनें। मेकअप ब्रश को नियमित तौर पर साफ करें। गालों पर खुजली की समस्या ज्यादा बढऩे पर डॉक्टर को अवश्य दिखायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!