Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगले महीने से दी जाएगी मुफ्त कोचिंग, शुरुआत में इन पाँच जिलों के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका 

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून, 2023, बुधवार, देहरादून। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगले महीने से जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। शुरूआत में पांच जिलों के 40 छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को इसे लेकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बताया गया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोटिंग ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शुरूआत में राज्य के पाँच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।

कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी और परियोजना प्रभारी नीरज ने बताया कि बालिका शिक्षा पर फोकस रखते हुए यह कोचिंग दी जाएगी। शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो साल के लिए इस कार्यक्रम को लिया गया है। कार्यक्रम के सफल होने पर इस कार्यक्रम को तीन साल के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओ को इसकी कोचिंग दी जाएगी। इसमें फैकल्टी फाउंडेशन की होगी। कार्यक्रम के तहत हर चयनित जिले से आठ छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा डायट में तीन सौ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि शिक्षक अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दे सकें।

एमओयू पर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी और फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती, नोडल अधिकारी बीपी मैंदोली आदि मौजूद रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *