Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

अखिलेश यादव को दंगाईयों की पिटाई का दर्द क्यों ? : केशव मौर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर कई ज‍िलों में भड़की ह‍िंंसा को जब सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने शांत‍ि प्रदर्शन बताया तो ड‍िप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनपर तंज कसते हुए कहा क‍ि प‍िटाई दंगाईयों और पत्‍थरबाजों की होती है और दर्द अख‍िलेश यादव को होता है।

जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में मुस्लिम वर्ग के असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। आगजनी, पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस कर्मी घायल हुए। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बवालियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कार्रवाई पर प्रश्न खड़े करते हुए कहा है कि जुमे का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था।

अख‍िलेश के बयान पर पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी प्रतिक्रिया में तीखे शब्दबाण चलाए। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तीन जून को कानपुर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर सहित कई शहरों में बवाल काटा।

हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस एक्शन में आई और तब से कार्रवाई जारी है। अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। साथ ही जेल भेजा जा रहा है। ऐसी ही बुलडोजर की एक कार्रवाई की तस्वीर ट्वीटर पर साझा करते हुए रविवार को अखिलेश यादव ने लिखा- ””ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई, वो सुरक्षा के घेरे में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच-पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है। इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान।

अख‍िलेश ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- अब अजायब-घर में ले जाकर रख दो  इंसाफ की तराजू को और कर दो ऐलान, हुक्मरानों ने ही ले लिया है कानून हाथों में। वहीं, इस मामले पर स्वतंत्रदेव सिंह ने तंज कसा- जिनके खुद के घर पर बुलडोजर का साया होता है, वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। इसी तरह सपा मुखिया की प्रतिक्रिया पर केशव प्रसाद मौर्य ने प्रश्न खड़ा करते हुए ट्वीट किया-  पिटाई दंगाइयों, पत्थरबाजों की होती है, दर्द अखिलेश यादव को होता है, कारण क्या है? 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!