Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

दंगाईयों के बुरे दिन शुरू! जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंसा में तीसरे द‍िन भी कार्रवाई जारी, 325 आरोप‍ित गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, सोमवार: भाजपा की न‍िलंबित प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के पैगम्‍बर मोहम्‍मद पर द‍िए गए एक बयान के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर जुमे की नमाज के बाद भड़की ह‍िंंसा ने आठ उत्‍तर प्रदेश के आठ ज‍िलों को अपनी जद में ले ल‍िया। ह‍िंंसा फैलाने वाले पत्‍थरबाजों पर पुल‍िस की कार्रवाई तीसरे द‍िन यानी आज सोमवार को भी जारी है। पुल‍िस आरोप‍ितों की पहचान के ल‍िए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक पुल‍िस 325 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नमाज के बाद ह‍िंंसा भड़काने के आरोप में सोमवार सुबह सात बजे तक 325 लोगों को गिरफ्तार क‍िए गए है। वहीं सहारनपुर ज‍िले में हेट स्‍पीच के चलते अबतक 18 लोग गिरफ्तार क‍िए जा चुके हैं। यूपी में ह‍िंंसा के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ काफी सख्‍त हैंं। उन्‍होंने अध‍िकार‍ियों को ह‍िंंसा में शाम‍िल आरोप‍ितों के खि‍लाफ सख्त से सख्‍त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

jagran

मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया क‍ि मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद इलाके में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में 10 और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। 25 आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद ह‍िंसा में अटाला स्थित बड़ी मस्जिद के पेश इमाम अहमद अली समेत 24 और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 21 बालिग अभियुक्तों को कोर्ट में पेश किया गया और फिर रिमांड लेकर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेजा गया है। जबकि तीन नाबालिग आरोपितों को खुल्दाबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया। अभियुक्तों में कुछ बिरयानी तो कुछ अन्य सामान की दुकान चलाने वाले भी शामिल हैं।

एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि सोमवार सुबह तक प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 80, हाथरस में 51, मुरादाबाद में 35, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 16, अलीगढ़ में छह और जालौन में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सिलसिले में नौ जिलों में 13 एफआइआर दर्ज कराईं जा चुकी हैं।

13 घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। पूरे राज्य में स्थिति सामान्य है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जो 13 एफआइआर दर्ज कराई गई हैं, उनमें प्रयागराज व सहारनपुर में तीन-तीन तथा फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी व जालौन में एक-एक मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!