Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
देश

दिल्ली सरकार ने होटल जिम आदि को खोलने की दी छूट, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,  भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दूसरी लहर के कम होने के साथ ही कुछ राज्यों ने लॉकडाउन के प्रतिबंधों में राहत दी है और कई राज्य इस पर विचार कर रहे हैं। अनलॉक 5 के तहत दिल्ली सरकार ने सोमवार से होटल, जिम आदि को खोलने की छूट दे दी है। राजस्थान में लोगों को शर्तों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति दी है। जबकि इसके उलट तमिलनाडु सरकार ने 5 जुलाई तक कोरोना लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है।

दिल्ली

दिल्ली में सोमवार से होटल, बैंक्वेट हाल, जिम आदि को खोलने और शादी समारोह आयोजित करने की छूट दी गई है। जिम व योग संस्थान को पचास फीसद क्षमता के साथ शुरू करने की इजाजत दी गई है। इससे पहले दिल्ली में पब्लिक पार्को, उद्यानों और गोल्फ क्लब को 21 जून से खोलेने की अनुमति दी गई थी, साथ ही रेस्टोरेंट आदि को भी 50 फीसद बैठने की क्षमता के साथ सुबह आठ बजे से रात 10 बजे खुलने की छूट दी गई थी। हालांकि सिनेमा हाल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्पा, स्विमिंग पूल, स्कूल, कालेज और कोचिंग इंस्टीट्यूशन पर रोक जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि, प्रदेश में रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है। प्रदेश में अब 35 जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। पहली बार एक्टिव केस की संख्या घटकर एक हजार के नीचे आ गई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू लगाना औचित्यहीन लग रहा है।

राजस्थान

राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन में और ढील देते हुए ऐसे लोगों के शर्तों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति दी है। जिनकों कम से कम एक कोरोना वैक्सीन की डोज लगी हो। शादी समारोह आयोजित करने वाले स्थानों को 1 जुलाई से खोलने की इजाजत दी गई है। सरकारी कार्यालय अब सायं 7 बजे तक खुल सकेंगे। वहीं, जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को टीके की कम से एक खुराक लग चुकी है वे 3 घंटे अतिरिक्त यानी सायं 7 बजे तक खुले रह सकेंगे।

असम

असम सरकार ने कोरोना लॉकडाउन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार नए मामलों की संक्या के आधार पर राज्यों को तीन श्रेणियों- हाई पॉजिटिविटी दर वाले जिले, कम पॉजिटिविटी दर वाले जिले और सुधार वाले जिलों में बांटा गया है। हाई पॉजिटिविटी दर वाले वाले जिलों के लिए कर्फ्यू 24 घंटे लागू रहेगा। वहीं उससे थोड़ा कम पॉजिटिव केस वालों के लिए कर्फ्यू दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। जबकि जिन जिलों में कोरोना के मामले बहुत कम हैं वहां पर कर्फ्यू शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार, कुल कंटेनमेंट जिलों में सभी सार्वजनिक और निजी परिवहन की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, माल की आवाजाही जारी रहेगी।

कर्नाटक

कर्नाटक में चार महीने से अधिक समय के बाद, कोरोना से संबंधित मौतों की संख्या 100 से नीचे दर्ज की गई है। कोरोना के नए मामलों में गिरावट को देखते हुए राज्या सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों को कम कर दिया है। राज्य सरकरा ने शर्तों के साथ शादी समारोह की अनुमति दी है। इसके तहत बैंक्वेट हाल, होटल में लोगों की संख्या को 40 तक सीमित कर दिया है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन को बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया है। हालांकि, इसके साथ ही लोगों को थोड़ी राहत भी दी गई है। सरकार ने राज्य के चार जिलों चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में प्राइवेट कंपनियों के 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दे दी है।, जबकि शॉपिंग मॉल्स 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!