Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राज्यसभा सांसद बंसल को केंद्र में मिली जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2021, रविवार, देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति मे नामित किया गया है। वह श्रम मामलों की स्थाई संसदीय समिति के सदस्य भी है।

सांसद नरेश बंसल को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में बतौर स्थाई सदस्य नामित किया गया है। इसमें लोकसभा व राज्यसभा दोनों के सदस्य हैं।

PM मोदी का किया धन्यवाद
कहा, ‘युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर रहेगा फ़ोकस’

उत्तराखंड के लिए कौशल विकास के क्षेत्र को नए अवसर मिलें, नए केंद्र खुलें, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मिले रोजगार परक ट्रेनिंग, इसका रहेगा प्रयास : नरेश बंसल

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डे के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र में बहुत काम हो रहा है। राज्य सरकारों के सहयोग से हर राज्य में लाखों की संख्या में युवा पीढ़ी को रोजगारपरक ट्रेनिंग हर क्षेत्र में उपलब्ध है। इससे युवा पीढ़ी लाभान्वित हो रही है। नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। युवा खुद का रोजगार स्थापित कर और लोगों को रोजगार दे रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में नए केंद्र खोलने व अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसका प्रयास रहेगा। सांसद नरेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक लाख नए हेल्थ वर्कर्स को ट्रेनिंग कौशल विकास केंद्र देगा यह हर्ष का विषय है। इससे जहाँ युवाओं को रोजगार मिलेगा और वहीं साथ ही देश को कोरोना संकट काल में हेल्थ वारियर्स मिलेंगे।

कौशल विकास मंत्रालय की बहुत सी दीर्घकालिक व अल्पकालिक प्रशिक्षण योजनायें हैं, जैसे-

  • अल्पकालिक प्रशिक्षण योजनायें / पहलें
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2.0 (पीएमकेवीवाई 2.0) 2016-20
  • पीएम कौशल विकास योजना 3.0 (पीएमकेवीवाई 3.0) 2020-21
  • प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके)
  • जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस)
  • क्षमता निर्माण योजना
  • उड़ान
  • स्कूली पहलें तथा उच्चतर शिक्षा
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र (आईआईएससी)
  • पूर्व प्रस्थान उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (पीडीओटी)
  • दीर्घकालिक प्रशिक्षण योजनायें जैसे
  • शिल्‍पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस)
  • शिल्‍प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस)
  • उन्नत व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना (एवीटीएस)
  • महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • आईटीआई उन्‍नयन योजनायें
  • लचीले समझौता ज्ञापन
  • स्ट्राइव
  • पूर्वोत्तर और वाम पक्ष उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पहलें
  • दौहरी प्रशिक्षण प्रणाली
  • पॉलिटेक्निक्स
  • शिक्षुता प्रशिक्षण
  • राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन स्कीम (एनएपीएस)
  • उद्यमिता योजनायें
  • राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार (एनईए)
  • उद्यमिता सम्बर्द्धन हेतु प्रायोगिक (पायलट) परियोजना
  • अन्य योजनायें/पहलें
  • संकल्प
  • आकांक्षात्मक कौशलीकरण अभियान
  • रोजगार मेला
  • भारतीय कौशल संस्थान (आईआईएस)
  • कौशल ऋण योजना
  • व्यावसायिक अर्हता की शैक्षिक संतुल्यता

सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले: 

सासंद बंसल ने कहा कि उनका इस बात पर जोर रहेगा कि हर राज्य को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।

कौशल विकास केंद्रों की समस्या का समाधान हो एवं वह खुद इस बात का ध्यान रखेंगे कि कौशल विकास केंद्र सरकार की योजनाओं का पालन कर रहे हैं या नहीं। राज्य के युवाओं को रोजगारपरक ट्रेनिंग दे रहे कि नहीं एवं राज्य के युवा उससे लाभान्वित हो रहे हैं कि नहीं।

इस अवसर पर सांसद बंसल ने समिति में नामित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डे समेत राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी इमानदारी से इस जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!