Breaking News :
>>ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान>>क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1>>जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त>>आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद>>लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक>>केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी>>मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन>>सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी : सतपाल महाराज>>कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण>>‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज>>जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त>>होटल के रूप में संचालित शहरी धनाढ्य व्यक्तियों के होमस्टे पर जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई>>खाद्य सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, होटल-ढाबों से लेकर मंडियों तक छापेमारी>>आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज>>हीट वेव का कहर: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी>>महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति ने निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा
स्वास्थ

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, नई दिल्ली। प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती। और ये बात बिल्कुल सच है! सेब में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और विभिन्न प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरे दिन में कुछ ऐसे समय भी होते हैं, जब सेब का सेवन नहीं करना चाहिए?  इसका नुकसान भी हो सकता है।

पूरे दिन में कौन से समय ऐसे होते हैं जब सेब खाने से बचना चाहिए :

खाना खाने के तुरंत बाद
सेब खाने से पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। सेब में उच्च मात्रा में फ्रूक्टोज और शक्कर होता है। भोजन के बाद तुरंत इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। सेब का एसिड भोजन के पाचन को धीमा कर सकता है और अपच का कारण बन सकता है। इसलिए, खाना खाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद ही सेब का सेवन करना चाहिए। यह पाचन तंत्र के लिए बेहतर होगा।

शाम को
शाम को सेब खाने से रात में पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शाम को सेब में मौजूद शक्कर और फ्रूक्टोज आपकी नींद बिगाड़ सकता है। ये आपको सक्रिय बनाए रखता है। शाम को सेब खाने से एसिडिटी, गैस या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

रात को सोने से पहले
रात को सेब खाने से पेट भारी पड़ सकता है और नींद खराब हो सकती है। सेब में शक्कर और फ्रूक्टोज होता है जो आपके शरीर को सक्रिय बनाए रखता है। इससे नींद आने में दिक्कत होती है। सेब में उच्च फाइबर होता है। रात को खाने से कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। गर्म दूध के साथ सेब खाने से पेट भारी पड़ सकता है जिससे नींद खराब होगी। सेब एसिडिटी पैदा कर सकता है जो रात को एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!