Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तराखण्ड

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अवैध कैसिनो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लोग गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023, ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में बने अवैध कैसिनो पर पौड़ी पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जुआ खेलते 27 लोग और जुआ का संचालन करने वाले चार लोग हिरासत में लिए गए। पाँच डांसर को भी पुलिस ने पकड़ा। अवैध कैसीनो संचालन की खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम द्वारा रिसोर्ट में छापा मारा गया। इस दौरान यहाँ भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियाँ, कैश, मोबाइल बरामद हुआ है।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि ऋषिकेश के चर्चित कथित मिर्गी रोग विशेषज्ञ के पौड़ी जनपद में गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिसार्ट में छापे की कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते पुलिस का एक सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है।
उन्होंने बताया कि विनीत नाम का यह सिपाही ऋषिकेश में तैनात है। अन्य लोगों की तरह इसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संबंध जनपद के पुलिस अधिकारियों को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की प्रस्तुति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से करीब 12 लग्जरी कार भी बरामद हुई है। जिन्हें सीज कर दिया गया है। शुक्रवार की अल सुबह करीब 2:00 बजे यह कार्रवाई शुरू की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!