Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

शांति बहाली की कोशिशों पर चीन ने फेरा पानी – भारत व चीन की सेनाओं के बीच जो हुआ, दोनों देशों के रिश्तों को हमेशा के लिए बदल सकता

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2020, बुधवार। लद्दाख के गलवन क्षेत्र में सोमवार की देर रात भारत व चीन की सेनाओं के बीच जो हुआ है वह दोनों देशों के रिश्तों को हमेशा के लिए बदल सकता है। यह दोनो देशों की सरकारों के प्रमुखों के बीच अनौपचारिक वार्ता के दौर पर विराम लगा सकता है तो साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक दूसरे के मौजूदा समीकरण को भी पूरी तरह से बदल सकता है। संकेत इस बात का है कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते बनने के 70 वर्ष होने पर इस वर्ष जो तमाम समारोह होने वाले हैं, उन पर भी पर्दा गिर सकता है। अगले सोमवार को चीन, रूस और भारत के विदेश मंत्रियों की होने वाली त्रिपक्षीय बैठक पर इस घटना का असर होगा।

पूर्वी लद्दाख के गलवन में हुए खूनी सैन्य झड़पों का अंदेशा भारतीय कूटनीतिकारों को कतई नहीं थी। सूत्रों का कहना है कि चीनी सेना का मई, 2020 के पहले हफ्ते से जमावड़ा उम्मीद से बड़ा था लेकिन इस बात के आसार बिल्कुल नहीं थे कि दोनों सेनाओं के बीच लड़ाई की नौबत आ सकती है। बहरहाल, अब हालात वैसी ही हो गई है जैसे कारगिल युद्ध के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच हो गई थी। कारगिल युद्ध के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिशें हुई हैं लेकिन रिश्ते दिनों दिन खराब ही होते गए। अगर भारत व चीन के बीच ऐसा ही कुछ हो तो आश्चर्य नहीं होनी चाहिए।

शांति बहाली की कोशिशों पर चीन ने फेरा पानी

देश के प्रमुख रणनीतिकार नितिन ए गोखले के मुताबिक, सोमवार के घटनाक्रम ने पिछले 40 वर्षो से भारत व चीन के बीच शांति बहाली की जो कोशिशें हो रही थी उस पर पानी फेर दिया है। दोनों देशों के रिश्ते अब जिस तेजी से बदलेंगे उसकी कल्पना किसी ने भी छह महीने पहले नहीं की थी। साफ है कि अब चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

चीन के उत्पादों के लिए भी नई मुसीबत

यह घटनाक्रम भारत में चीनी कंपनियों और चीन के उत्पादों के लिए भी नई मुसीबत खड़ी करने वाला साबित हो सकता है। पहले से ही देश में चीन के उत्पादों के खिलाफ माहौल बन रहा है, अब सैनिकों की मौत के बाद यह और तेज हो सकता है। भारत ने चीन की कंपनियों के निवेश को लेकर पहले ही नियम सख्त कर दिए हैं, अब और ज्यादा सख्ती दिखाए जाने के आसार हैं। ऐसे में अगले सोमवार को रूस, भारत व चीन के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक पर सभी की नजर होगी।

चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता

सनद रहे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में चीन के साथ रिश्ते को सुधारने पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। वर्ष 2017 में डोकलाम में तनाव होने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ अनौपचारिक वार्ता का दौर शुरू किया था। इससे रिश्तों में नई गर्माहट आई थी लेकिन अब साफ हो गया है कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!