Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
मनोरंजन

सुशांत की मौत के बाद अनुपम खेर ने अपने सपने पूरा करने मुंबई आ रहे लोगों के लिए क्या बात कही, जानिए ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2020, बुधवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद अब सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में एक अलग बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स और इनसाइडर्स को लेकर बात कर रहे हैं और अब तो कई सेलेब्स ने भी खुलकर अपना पक्ष रखा है। इससे कई स्टार्स अपने पुराने किस्से भी लोगों के साथ शेयर करने लगे हैं। इसी बीच, अनुपम खेर ने अपने सपनों को पूरा करने मुंबई आ रहे लोगों के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

अनुपम खेर ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद उठी बहस को लेकर यह वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि सुशांत सिंह ने खुद को अकेले मानकर ये कदम उठाया, ऐसे में जूनियर आर्टिस्ट को ऐसा नहीं सोचना है और अपने सपनों को पूरा करना है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत वाले केस के बाद आप भी सोच रहे होंगे कि मैं गलत आ गया और आपके घर वाले भी काफी चिंतित हो रहे होंगे।’

इस वीडियो में आगे एक्टर ने कहा, ‘आप भी कहीं भी रह रहे हो, लेकिन हारना नहीं है। अगर कभी उदास हो जाओ तो सबसे बात करो। घर पर फोन करके बताओ कि मैं उदास हूं। मगर बात करो। लेकिन अपने इरादों पर अडिग रहो, क्योंकि आपके माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। उनके आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं है। आप हारे नहीं हो, उनका आशीर्वाद आपको शक्ति देगा। अकेले रहो, लेकिन दृढ़ रहो, क्योंकि आपको अपने सपनों से कोई भी दूर नहीं कर सकता है।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘शायद सुशांत अकेला था या उसे क्या दुख सता रहा था हम नहीं जानते। हम आउडसाइडर्स होकर हम हारे नहीं है, क्योंकि हमारी जीत उन्हें श्रद्धांजलि होगी। यह दयालु शहर है और इसने करोड़ृों लोगों के सपनें पूरे किए हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए शंका मत रखना। यहां बहुत अच्छे लोग भरे हैं।’ बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो काफी भावुक नज़र आए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!