Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मनोरंजनविशेष

अच्छा एक्टर बनने के लिए क्या सलाह देती थीं श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को

आकाश ज्ञान वाटिका। बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी मां से जुड़ी यादों के बारे में बताया है। जाह्नवी ने कहा है कि उनकी मां हमेशा कहती थीं कि अपने मन से एक अच्छा इंसान बनो। जाह्नवी कपूर ने मामी मूवी मेला के दौरान श्रीदेवी और अपने रिश्तों के बारे में बात की। इस दौरान पैनल में उनके साथ एक्ट्रेस अनन्या पांडे, मृणाल ठाकुर और राधिक मदान भी मौजूद थीं।

इस दौरान जाह्नवी ने बताया, ‘मेरी मां हमेशा कहती थीं कि आप जो भी सोचते और दिल में रखते हो वो आपके चेहरे पर नजर आता है। इसलिए एक अच्छे कलाकार को अपने मन से एक अच्छा इंसान भी होना चाहिए क्योंकि कैमरे में सब कैद हो जाता है।’ पैनल डिस्कशन के दौरान सभी अभिनेत्रियों ने अनुपमा चोपड़ा और राजीव मसंद की ओर से पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया।

इस दौरान जाह्नवी ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में साथ वालों को सुनने से प्रेरित महसूस होता है और इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में होना सबसे अच्छा वक्त है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम सभी मेहनत कर रहे हैं और कभी हमें लगता है कि हम काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन दूसरा शख्स आपकी तरह कड़ी मेहनत करता है और कई बार वो ज्यादा मेहनत भी करता है।’

बता दें कि हाल ही में जाह्नवी ने फिर अपनी मां को याद किया था। जाह्नवी ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पापा बोनी कपूर और मां श्रीदेवी की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। कुछ दिन पहले भी जब मैडम तुसाद म्यूज़ियम में श्रीदेवी के स्टैचू का अनावरण हुआ था उस वक्त भी जाह्नवी भावुक हो गई थीं। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिनमें जाह्नवी, मां को बड़े प्यार से निहार रही थीं और भावुक थीं।

अगर जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो लगातार तीन फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’, राजकुमार राव के साथ ‘रूही अफ्ज़ा’ और ‘गुंजन सक्सेना’ में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वो बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में भी दिखाई देंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!