Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
स्वास्थ

हमेशा अच्छे फेशवास से मुँह धोकर ही सोयें

स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा है सोने से पहले मुंह धोना

आकाश ज्ञान वाटिका। सोने से पहले मुंह धोना आपकी स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा है। किसी अच्छे फेसवॉश से चेहरा धोए बिना सोने की ग़लती भूल कर भी न करें। ऐसा न करने से आप अपने चेहरे पर एक्ने या गंभीर किस्म के इंफेक्शन को त्योता देंगे। फेसवॉश आपके चेहरे पर जमी दिनभर की धूल और मिट्ठी को साफ करता है और आपको फ्रेश और क्लीयर त्वचा देता है। इसलिए हर लड़की के स्किनकेयर रूटीन का फेसवॉश एक ज़रूरी हिस्सा होना चाहिए।

हालांकि, कई बार फेसवॉश इस्तेमाल के बाद भी आपको क्लीयर और फ्रेश स्किन नहीं मिलती पाती है। इसकी वजह कुछ गलतियां हैं, जो आप इसके इस्तेमाल के वक्त करती हैं। आप भी जानिए इनके बारे में। आज हम बता रहे हैं ऐसे ही ग़लतियों के बारे में जो आप अपना चेहरा धोते समय करती हैं।

  • चेहरा धोते वक्त पानी का टेम्परेचर काफी मायने रखता है। कभी भी अपना चेहरा धोते समय ज़्यादा गर्म या ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें। ज्यादा गर्म या ठंडे पानी से स्किन की नसों को नुकसान पहुंचता है। साथ ही फेसवॉश सही तरीके से काम नहीं करता है। हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • किसी भी प्रोडक्ट में सही रिज़ल्ट पाने के लिए सही सामान खरीदना ज़रूरी है। हमेशा अपनी स्किन की ज़रूरतों के हिसाब से ही फेसवॉश खरीदें। ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड, ड्राय स्किन के लिए मिल्क बेस्ड और सेंसिटिव स्किन के लिए मेडिकेटेड फेसवॉश खरीदें।
  • किसी भी प्रोडक्ट को उसका असर दिखाने के लिए उसे पर्याप्त समय लगता है। इसलिए रिजल्ट दिखने में जल्दबाज़ी न करें। अगर आप इसे तुरंत हटा देंगी, तो ये बेअसर होगा। फेसवॉश लगाकर चेहरे को दो मिनट तक हाथों से अच्छी तरह साफ करें और फिर धोएं।
  • कभी भी मेकअप हटाए बिना फेसवॉश का इस्तेमाल न करें। ऑफिस और पार्टी से आने के बाद पहले मेकअप हटाएं फिर चेहरा धोएं। फेसवॉश से पहले आप मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर मेकअप के साथ चेहरा धोएंगी, तो ये फेसवॉश के साथ मिलकर आपकी स्किन के पोर्स को बंद कर देगा और पिंपल की वजह बनेंगे।
  • फेसवॉश करने से पहले हाथों को भी अच्छी तरह धो लें। ऐसा न करने पर आपके हाथों में मौजूद बैक्टिरिया स्किन में चले जाएंगे और फेसवॉश के साथ मिलकर स्किन पोर्स में जाकर इंफेक्शन और रैशेज़ जैसी समस्या पैदा करेंगे।
  • सुबह और सोने से पहले रोज़ाना दो बार फेसवॉश से चेहरा ज़रूर धोएं। सिर्फ एक बार चेहरा धोना गंदगी निकालने के लिए काफी नहीं होता। जब आप ऑफिस से घर आएं तो दोबारा चेहरा ज़रूर धोएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!