Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

वोकल फॉर लोकल पर खरे उतरते जाने-माने खोजी पत्रकार पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल, यूकेडी के टिकट पर डोईवाला से हैं चुनावी दंगल में

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। जाने-माने खोजी पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल उत्तराखंड में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हमेशा कलम के जरिए राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार व राजनेताओं पर कड़ा प्रहार करने वाले सेमवाल खुद राजनीति में आ गये। यहीं नहीं यूकेडी के टिकट पर डोईवाला से चुनावी दंगल में हैं।

सेमवाल कहते हैं कि “मैं सत्ता की मलाई खाने नहीं बद्लाव की शुरूआत करने के लिए राजनीति में आया हूँ। इसके लिए मैंने उस दल को चुना जिसने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई और हाशिए पर है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम क्षेत्रीय दल को मजबूत करें। देश के जिस भी राज्य में क्षेत्रीय दल की स्थिति मजबूत होगी उस राज्य में मूलभूत समस्यायें नहीं होंगी। सेमवाल कहते हैं उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की नीति रीतियों व उन पर लग रहे तमाम आरोपों के बाद डोईवाला से चुनावी ताल ठोकी थी। लेकिन उससे पहले ही त्रिवेन्द्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री हो गये और अब वह चुनाव मैदान छोड़कर ही भाग गए। मैं लंबे समय से डोईवाला की जनता के बीच हूँ। जहाँ मैं घर-घर यूकेडी अभियान के तहत घर घर संपर्क साध कर आम जनमानस को यूकेडी और अपनी रीति नीतियों से अवगत करा रहे हूँ।

शिव प्रसाद सेमवाल कहते हैं जब तक दिल्ली वाले दलों के बड़े नेताओं की कृपा पर टिकट तय होगा, मंत्री पद और मंत्रालय तय होंगे, राज्यमंत्री व दायित्वधारी तय होते रहेंगे, तब तक वे उन्हीं के इशारे पर उन्हीं के लोगों की चाकरी करने को विवश रहेंगे। रोजगार उनके, ठेकेदारी उनकी, मशीनें उनकी, हम बस रुटफराते रहेंगे। इसीलिए पार्टियों का बचाव मत कीजिए, राज्य का बचाव कीजिए। शेष जैसी प्रजा वैसे राजा। सेमवाल कहते हैं डोईवाला के लोग पिछले 20 सालों से एक जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने 10-10 साल राज करने के बावजूद पेयजल, सार्वजनिक, नालियों के निर्माण जैसी समस्याओं का भी समाधान नहीं किया। क्षेत्र में लोग लो वोल्टेज की समस्या से भी बहुत परेशान हैं।

यूकेडी प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल के मुताबिक लोगों में इस बार “वोकल फॉर लोकल” का बहुत रुझान है और लोग भी चाहते हैं कि 20 साल से दिल्ली वाले दलों की सरकारें देखने के बाद इस बार लोकल पार्टी और लोकल प्रत्याशी को चुना जाना चाहिए। महिलायें सबसे ज्यादा दु:खी और प्रभावित महसूस करती हैं, जब उनके परिवार में उनके बेटे भाई अथवा पिता और अन्य नाते रिश्तेदारों को कोई कष्ट होता है। प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई और नशाखोरी से महिलायें सबसे ज्यादा गुस्सा हैं और इस बार हमारी माताओं बहनों को भी यह बात बड़ी शिद्दत से महसूस होती है कि क्षेत्रीय दल ही आम जनता की उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!