Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मण्डलायुक्त दीपक रावत ने लोकतंत्र के इस महाउत्सव में सभी से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कार्मिकों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिला

राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी नागरिकों से मतदान में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाये जाने की अपील की

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, स्वीप समन्वयक ने प्रदीप उपाध्याय द्वारा रचित मतदाता जागरूकता हेतु कुमाऊॅनी गीत ’’हिट हो दाज्यू’’ का विमोचन किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2022, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित शिविर कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों एंव सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कार्मिकों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र के इस महाउत्सव में सभी से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने पर बल दिया।

इसके अलावा एमबीपीजी कालेज के प्रागंण मे जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उपस्थित कैम्पस एम्बसैडरों, प्रथम बार मतदाता बने युवक, युवतियों के अलावा निर्वाचन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ ग्रहण करवाई। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाये जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है, उन्होंने बताया कि मतदान में भाग लेने हेतु सभी को जागरूक करने की आवश्यकता जताई। उन्होेने कहा कि आज भी शिक्षित समाज के लोगांे द्वारा मतदान में प्रतिभाग नही किया जा रहा है। उन्होंने स्वीप समन्वयक को अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु लोगों को जागरूक किये जाने पर बल दिया। उन्होंने इस अवसर पर नये मतदाताओं को निर्वाचन पहचान पत्र भी दिये जिनमें अभिषेक मनवाल, कविता आर्या शामिल रहें। इसके अतिरिक्त वोटर सम्मान हेतु बालिकाओं द्वारा मतदान हेतु जागरूक करने के लिए गीतों का गायन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, स्वीप समन्वयक ने प्रदीप उपाध्याय द्वारा रचित मतदाता जागरूकता हेतु कुमाऊॅनी गीत ’’हिट हो दाज्यू’’ का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी नागरिकों से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग भागीदारी कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना रचनात्मक सहयोग दें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप समन्वयक द्वारा बताया गया कि आपका वोट करेगा सशक्त देश का निर्माण एंव मतदान का प्रयोग करें और देश निर्माण में अपना योगदान करें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपर आयुक्त प्रकाश चन्द्र ने आयुक्त कार्यालय नैनीताल में अधिकारी व कर्मचारी को राष्ट्रीय मतदाता की शपथ दिलाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!