Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में कल से मौसम बदल सकता है। आज रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं, सोमवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, देर रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। इस कारण उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

रुड़की शिक्षानगरी में रविवार को मौसम ने फिर से करवट बदल दी। दिनभर तेज धूप खिली रही। इस वजह से दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार की तुलना में रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस से छलांग लगाकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिन से मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। शनिवार को बूंदाबांदी होने के साथ ही दिनभर बादलों की आवाजाही का खेल चला था। इस वजह से दिन का तापमान लुढ़ककर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था लेकिन रविवार को मौसम ने फिर से करवट बदल दी। सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिल गई। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप की चमक और तीखी होती गई। पिछले दिनों तक जहां धूप नागरिकों को भा रही थी, वहीं अब तीखी धूप चुभने लगी है। हालांकि सुबह और शाम मौसम में ठंडक घुली हुई है। उधर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!