Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से कर रहे हैं मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून। मतदान और मतगणना के बीच तीन सप्ताह से अधिक समय, आचार संहिता लागू तो सरकार के पास करने को कुछ नहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका फायदा उठाते हुए इन दिनों अपने पूर्ववर्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। करें भी क्यों नहीं, आखिर भाजपा के पास हैं भी तो कई पूर्व मुख्यमंत्री। धामी पिछले कुछ दिनों में त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत से मिले हैं। दरअसल, सूबे में धामी 11वें मुख्यमंत्री हैं, इनमें से आठ भाजपा सरकारों में बने। भाजपा 11 और कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही, लेकिन कांग्रेस इस मामले में भाजपा से कहीं पीछे है, उसके हिस्से तीन ही मुख्यमंत्री आए हैं। इनमें से विजय बहुगुणा अब भाजपा में हैं, जबकि नारायण दत्त तिवारी रहे नहीं। हरीश रावत फिर मुख्यमंत्री बनने की कतार में हैं। दिलचस्प यह कि राजनीति के गलियारों में धामी की मुलाकातों के भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव पर टिकी त्रिवेंद्र सिंह रावत नजर

भाजपा के आठ मुख्यमंत्रियों में से सबसे अधिक, लगभग चार साल पद पर रहने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा, मगर अब लोकसभा चुनाव लड़ऩे को लेकर उन्होंने जो जवाब दिया, उसने भाजपा में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। एक सवाल के जवाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवाब दिया ‘नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे।’ त्रिवेंद्र बोले, जहां आवास है, वह क्षेत्र टिहरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र, जहां से विधायक रहे, हरिद्वार लोकसभा सीट के अंतर्गत है। पैतृक आवास पौड़ी लोकसभा सीट में है। इस कारण किसी भी सीट से चुनाव लड़ऩे में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ समझ आया आपको, त्रिवेंद्र सिंह रावत की दावेदारी तीन अलग-अलग सीटों से है। इनमें से पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार सीट से अभी जो सांसद हैं, वे दोनों भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं, तीरथ और निशंक।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!