Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, भूस्खलन से पहाड़ों में बढ़ीं दुश्वारियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दो दिन में यह क्रम कुछ हल्का पड़ा है। अगले तीन दिन प्रदेश में फिर भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कुमाऊं समेत पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के मद्देनजर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, पहाड़ों में बारिश के कारण उपजी दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अब भी 50 से अधिक संपर्क मार्ग बाधित हैं। इससे कई गांवों में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। उत्तरकाशी में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से बार-बार मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं।

रविवार को अधिकतर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह एक से दो दौर की तेज बारिश हुई। हालांकि, दिन में मौसम सामान्य रहा। इस बीच पहाड़ों में बंद पड़े मार्गों को खोलने का कार्य भी जारी है। कुछ स्थानों पर संपर्क मार्ग पिछले तीन दिन से बाधित हैं। खासकर उत्तरकाशी में कई गांव अलग-थलग पड़े हैं और यहां राशन से लेकर अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है।

कुमाऊं के बागेश्वर में भी 11 सड़कें बंद होने से करीब 15 हजार लोग प्रभावित हैं। दारमा मार्ग 45वें दिन भी नहीं खुल सका। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर भारतोली के पास मलबा आने से बंद सड़क नौ दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!