Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर अनावश्यक आलोचना करने का लगाया आरोप

[highlight]जब पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की प्रशंसा कर रही है तो विपक्ष उनकी छवि खराब करने में लगा है। : अजय भट्ट[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विपक्ष पर अनावश्यक आलोचना करने और केंद्र सरकार की छवि खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही असम-मिजोरम सीमा विवाद सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। भट्ट ने कहा कि जब पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों की प्रशंसा कर रही है तो विपक्ष उनकी छवि खराब करने में लगा है।

 केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

  •  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370, 35 ए को निरस्त करने के साथ-साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक भी किया, लेकिन विपक्ष की आदत सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करना है। आगे मंत्री ने कहा,’सरकार बहुत अच्छा कर रही है। जब भी केंद्र सरकार पिछली सरकारों की कमियों को दूर करने की दिशा में काम करती है, तो विपक्ष को यह पसंद नहीं आता है।
  • मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की इन सभी उपलब्धियों के बावजूद विपक्ष सरकार को बदनाम करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सरकार के ऐतिहासिक फैसलों की प्रशंसा कर रही है, लेकिन हमारे अपने लोग (विपक्ष) अनावश्यक आलोचना में व्यस्त हैं। मंत्री ने कहा,’ मैं वास्तव में इस तरह के व्यवहार के पीछे उनके मकसद को नहीं समझता’।
  • इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि विपक्ष संसद में हंगामा कर रहा है और इसे काम नहीं करने दे रहा है। ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के हित में नहीं है। मंत्री ने कहा कि विपक्ष पेगासस मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है और संसद को चलने नहीं दे रहा है। जिस तरह से विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है वह बहुत दर्दनाक है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत दुखद है। पक्ष-विपक्ष हमेशा होते हैं, लेकिन विपक्ष का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार लोकतंत्र के हित में कतई नहीं है।

असम और मिजोरम सीमा विवाद परपर करीब से नजर रख रही है

इसके साथ ही मंत्री ने असम और मिजोरम सीमा विवाद मामले भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर घटनाक्रम से अवगत है। वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। सब कुछ जल्द ही सामान्य हो जाएगा। फिलहाल इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की जा सकती है, लेकिन सरकार की नजर इस मामले पर बनी हुई है। बता दें कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद अपने चरम पर पहुंच गई थी। इस दौरान दोनों राज्यों की सेनाओं के बीच भीषण मुठभेड़ में असम पुलिस के छह कर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी। घटना में कम से कम 50 लोग घायल हुए थे।

 राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पीवी संधू को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए भट्ट ने कहा, “हमारी बेटी ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। पीवी सिंधु को हार्दिक बधाई। इतिहास बन रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!