Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज लगा बदलने – होने लगी हल्की ठंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2020, मंगलवार।  उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ हो मैदान सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन के समय चटख धूप से गर्मी का अहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तराखंड के प्रमुख शहरों का तापमान घटने लगा है। साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा भी पड़ेगा।

उत्‍तराखंड में अक्टूबर का महीना समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, दिन के समय तापमान लोगों को गर्मी का एहसास करा रहा है। सूबे के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। आने वाले दिनों में अब जल्द ही गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सूबे में मौसम का मिजाज भी बदलना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरे के असर भी बढ़ गए हैं।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी में पहाड़ में फंसी  चट्टानें हटाने का काम शुरू

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास पहाड़ में फंसी चट्टानों को अब निकाला जाएगा। सोमवार को एसडीएम कीर्तिनगर ने निरीक्षण के दौरान एनएच अधिकारियों को पहाड़ से चट्टानें निकालने के निर्देश दिए। सोमवार रात से काम शुरू होगा। संभवत: मंगलवार दोपहर को भी तोताघाटी से वाहनों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी में मलबा हटाकर एनएच ने यातायात तो शुरू कर दिया लेकिन पहाड़ के ऊपर फंसी चट्टानें अभी भी खतरा बनी थी। ‘दैनिक जागरण’ ने सोमवार के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। सोमवार को एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने तोताघाटी का निरीक्षण किया और पाया कि वहां पर पहाड़ में फंसी चट्टानें कभी भी नीचे गिरकर वाहनों के लिए खतरा बन सकती हैं। ऐसे में उन्होंने एनएच अधिकारियों को चट्टानें हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सोमवार रात से ही वहां पर चट्टानें हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

अगर कुछ काम बाकी रहता है तो संभवत: मंगलवार को दिन में भी यातायात बंद रखा जाएगा। वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहली प्राथमिकता है। बीते मार्च में लॉकडाउन के बाद से ही तोताघाटी के पास मलबा आने के कारण सड़क बंद थी, जिसे 17 अक्टूबर को एनएच ने कड़ी मेहनत के बाद मलबा हटाने के बाद खोला था और वाहनों का संचालन शुरू कराया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!