Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर सादा निशाना, कहा, “आपकी माँ और बहन के साथ कोई अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करे तो क्या आप सहन कर पायेंगे ?”

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2020, मंगलवार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है। बीते दिन भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ एक जनसभा में अमर्यादित बयान को लेकर हुई सियासत को फिर से हवा दी है। बीदे दिन एक कमलनाथ इमरती देवी के खिलाफा अपशब्द का इस्तेमाल किया था, हालांकि कमलनाथ ने अपने बयान के लिए स्पष्टीकरण दे दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री राज्य में होने वाले उप-चुनाव में इस मौके को छोड़ना नहीं चाहते हैं। शिवराज सिंह ने ताजा हमला करते हुए सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा कि कमलनाथ को क्या हो गया है। उन्होंने इमरती देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह उसको दोहरा भी नहीं सकतें हैं और भारतीय जनता पार्टी के सवाल उठाने पर उन्होंने खुद को बेशर्मी से सही साबित करने के लिए स्पष्टीकरण दिया। शिवराज ने कहा कि अगर आपकी मां और बहन के साथ कोई अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करे तो क्या आप सहन कर पाएंगे।

कमलनाथ ने शिवराज को लिखा था पत्र

 कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ उन्होंने कुछ भी अपमानजनक नहीं बोला है। साथ ही दावा किया था कि इस शब्द का इस्तेमाल कई अलग-अलग संदर्भों में किया जा सकता है।

शिवराज ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को सभी पदों से हटाने की मांग की

शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिन इमरती देवी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्द को लेकर भाजपा की तरफ से मौन उपवास रखा गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ को पार्टी के सभी पदों से हटाने की मांग की है। सीएम ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था, ‘आपकी पार्टी के नेता औरपूर्व मुख्यमंत्री ने यह (अभद्र) टिप्पणी की है। क्या यह ठीक है? क्या गरीब महिला का कोई सम्मान नहीं होता है? अगर आपको लगता है कि वह टिप्पणी गलत थी तो आप क्या कार्रवाई करेंगी?मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप फैसला लें।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!