Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदले तेवर, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं और बारिश

उत्तराखंड में मौसम के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। यहां ओलावृष्टि के साथ ही तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी है। ओलावृष्टि से पहाड़ों में फसलों को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। बुधवार शाम राजधानी देहरादून के साथ ही अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ी। साथ ही ओलावृष्‍टि हुई।

बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से उत्तराखंड को निजात नहीं मिल पा रही है। रुक-रुककर बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।  अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को खासा नुकसान पहुंचा। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।

रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के बाड़व व धारतोंदला में ओलावृष्टि हुई। यमुना घाटी में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि से क्षेत्र के काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ। कर्णप्रयाग क्षेत्र में  बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। जबकि, चारधाम समेत उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ हल्का हिमपात हुआ।

उत्‍तरकाशी में मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध 

उत्‍तरकाशी के नौगांव पुरोला मोटर मार्ग पर सुनारा छानी के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है। बुधवार की शाम को सुनारा में अतिवृष्टि होने से कई पहाड़ी क्षेत्र का मलबा सड़क तक पहुंचा। जिससे मार्ग अवरुद्ध हुआ है। इस दौरान मलबे में दो वाहन फंसे। जिनको निकालने के लिए लोनिवि मलबा हटाने में जुटी हुई है। जिला मुख्यालय में बारिश हो रही है और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फ़बारी अभी जारी है।

पिथौरागढ़ में लगातार चौथे दिन भारी ओलावृष्टि

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बुधवार को लगातार चौथे दिन भारी ओलावृष्टि हुई। मढ़मानले और बरम क्षेत्र में ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई। परेशान किसानों ने अविलंब क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। सीमांत जिले के मड़मानले क्षेत्र के अखुली गांव में दोपहर बाद बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। ग्राम प्रधान मिलाप कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि से खेतों में तैयार गेहूं की फसल चौपट हो गई। सब्जियों और फलों को भारी क्षति हुई है। इस क्षेत्र के अधिकांश परिवार खेती से ही अपनी आजीविका चलाते हैं। छह माह की फसल बर्बाद हो जाने से किसान परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने अविलंब क्षति का आंकलन कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उधर, बरम क्षेत्र में भी बुधवार को भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह ने बताया कि लगातार हो रही ओलावृष्टि ने सब्जी उत्पादकों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने भी क्षति आंकलन कर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!