Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए भाग लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम का आयोजन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के सम्मान में किया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मुख्‍य भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के बौद्ध संघों के प्रमुख भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी भाग लेंगे।

पीएमओ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि देश का संस्कृति मंत्रालय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation, IBC) के सहयोग से दुनिया भर के बौद्ध संघों के प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक वर्चुअल प्रार्थना कार्यक्रम (Virtual Prayer Event) आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में मुख्‍य भाषण देंगे। इस मौके पर पवित्र लुम्बिनी गार्डन नेपाल, महाबोधि मंदिर बोधगया, मूलगंध कुटी विहार सारनाथ, परिनिर्वाण स्तूप कुशीनगर के साथ साथ अनुराधापुरा स्तूप परिसर श्रीलंका और नमो स्तूप नेपाल के साथ साथ अन्‍य प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों से प्रार्थना सभाओं की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबिय अहमद अली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।  इस बातचीत में उन्‍होंने इथियोपिया को जरूरी दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कोरोना महामारी के अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने में सहयोग का भरोसा दिया। पीएमओ ने बताया कि इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया के बीच घनिष्ठ संबंधों और उत्‍कृष्‍ठ साझेदारी पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने कोरोना के चलते घरेलू, क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों पर भी बात की।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत वैश्‍व‍िक स्‍तर पर अपनी ऐतिहासिक भागीदारी को दर्ज करा रहा है। भारत अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल समेत दुनिया के तमाम देशों को दवाएं और विशेषज्ञ उपलब्‍ध करा रहा है। यही नहीं कोरोना के खिलाफ देश में जारी लड़ाई में फ्रंटलाइनर योद्धाओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बीते दिनों तीनों सेनाओं ने एकसाथ कोरोना से अग्रिम मोर्चे पर जंग लड़ने वाले योद्धाओं को अनूठी सलामी दी थी। वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने देश की चारों दिशाओं से फ्लाई पास्ट उड़ान भरकर कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों पर फूलों की बारिश की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!