Breaking News :
>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन
देश

हम पटाखों के पीछे पड़े हैं, जबकि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण हैं वाहन : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। कोर्ट ने कहा कि आज सब लोग पटाखों के पीछे पड़े हुए हैं, पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की बात हो रही है, जबकि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण गाड़ियां हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसे लगता है कि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण तो सड़क पर चल रही गाड़ियां हैं। इनसे निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण को तेजी से प्रदूषित कर रहा है।

तुलनात्मक अध्ययन रिपोर्ट सौंपे केेंद्र
सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर केंद्र से सीधे तौर पर कहा कि वे कोर्ट को पटाखों और ऑटोमोबाइल से होने वाले प्रदूषण पर तुलनात्मक अध्ययन रिपोर्ट सौंपे। कोर्ट ने पटाखों की फैक्ट्री में काम करने वाले बेरोजगार लोगों के अधिकारों को लेकर भी चिंता जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि उन्हें भूखा नहीं छोड़ा जा सकता है। हम इस तरह के कदम उठाकर बेरोजगारी को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं।
लाइसेंस दिया है तो रोक कैसे लगाई जा सकती है

अगर कोई फैक्टरी और किसी बिजनेस को लाइसेंस दिया गया है तो उसे काम करने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। फिर उस पर रोक कैसे लगाई जा सकती है? सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अप्रैल की तारीख तय की है।

प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहन 
इस मामले को लेकर सुनवाई कर रही एस ए बोबडे और एस ए नजीर की पीठ ने केंद्र की ओर से सुनवाई में उपस्थित अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ए एन एस नादकर्णी को बताया, ‘ऐसा लगता है कि हम पटाखों के पीछे भाग रहे हैं, लेकिन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वाहन है।’ बता दें कि पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें पूरे देश में पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!