Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पिथौरागढ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका। २५ नवंबर, २०१९ (सोमवार)। पिथौरागढ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। ठंड के कारण बूथाें पर फिलहाल छिटपुट वोटर ही नजर आए रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने जिला मुख्‍यालय पर जीजीआइसी में बने बूथ पर अपना वोट डाल दिया है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि बूथों पर दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ बढ़नी शुरू होगी। मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था चुस्‍त कर रखी है। विस क्षेत्र के कुल 1,05,711 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 28 नवंबर को की जाएगी।

पिथौरागढ़ विस सीट से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने स्व.प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से अंजू लुंठी ताल ठोंक रही हैं। तीसरे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से ललित मोहन भट्ट हैं। इस तरह तीन प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया।

उप चुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को क्षेत्र के 1,05, 711 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को देखते हुए जिलाधिकारी ने नेपाल-चीन सीमा को सील कर दिया है। सोमवार को मतदान के चलते विधानसभा क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद रहेगा। विस क्षेत्र में लोकल टैक्सी, दोपहिया, निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों को संबंधित बैरियर और चैकपोस्ट पर सम्पूर्ण यात्रा का कारण विवरण उपलब्ध कराए जाने बाद ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!