Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सप्ताह के पहले दिन सोना और चांदी की कीमत में आई गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका। २५ नवंबर, २०१९ (सोमवार)। सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को सोने और चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.17 फीसद या 63 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 37,832 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 के चांदी के वायदा भाव में सोमवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर 0.47 फीसद या 210 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव 44,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.22 फीसद या 82 रुपये की गिरावट के साथ 37,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, पिछले सप्ताह शुक्रवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 102 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे शुक्रवार को सोने का भाव 38,856 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में शुक्रवार को 815 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। इससे चांदी का भाव शुक्रवार को 44,949 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार को सोने का हाजिर भाव 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 1461.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.31 फीसद की गिरावट के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

अब क्रूड ऑयल की बात करें, तो सोमवार को इसके वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर सोमवार को 10 बजकर 55 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.50 फीसद या 21 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4148 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!