Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में भी इस पर हुआ अधिक मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, खटीमा। लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं ने खूब जोश दिखाया। सुबह सर्दी और दिन की गर्मी के बीच साफ रहे मौसम ने भी मतदाताओं की राह आसान की। 2017 में 76.48 की तुलना में इस बार 77.2 प्रतिशत वोट पड़े। यानी इस बार करीब एक प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

खटीमा विधानसभा में कुल 120145 मतदाता हैं। इनमें से 77 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत आठ प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। सुबह 9:00 बजे तक मतदान की रफ्तार सुस्त रही और 5.82 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ ली। अपराह्न 1:00 बजे तक 35 प्रतिशत पहुंचा मतदान शाम 6:00 बजे 77.20 प्रतिशत पर जाकर रुका।

सुबह                  09 बजे तक 5.82 प्रतिशत

पूर्वान्ह                11 बजे तक 18.19 प्रतिशत

अपराह्न          1 बजे तक 35.00 प्रतिशत

अपराह्न         3 बजे तक 54.01 प्रतिशत

अपराह्न         5 बजे तक 67.00 प्रतिशत

शाम 7 बजे तक    77.20 प्रतिशत

सहायक निर्वाचन अधिकारी अजेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि कहीं पर भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। आंकड़ों के विश्लेषण के बाद मत प्रतिशत में आंशिक बदलाव हो सकता है।

खटीमा सीट पर अंतिम दौर तक चुनाव प्रचार में जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता नजर आई। मुख्यमंत्री की सीट होने के चलते देश-प्रदेश की निगाहें जहां जमी हैं। मतदान शुरू होते ही सीएम धामी व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी लगातार बूथों का जायजा लेते रहे।

वोटरों से लेते रहे टोह, खामोशी से नहीं लगा जीत-हार का अनुमान

सोमवार शाम जैसे ही मतदान समाप्त हुआ, प्रत्याशियों व समर्थकों ने बूथों पर पड़े वोटों के आधार पर जीत-हार का आकलन भी शुरू कर दिया है। वैसे तो समर्थक दिन भर वोट डालने आ रहे मतदाताओं से टोह लेते रहे लेकिन मतदाता खुलकर नहीं बोले।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!