Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए हर मोर्चे पर रणनीति के साथ डटी है, मुख्यमंत्री योगी ने याद दिलाए आजम खाँ के बोल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फ़रवरी 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा पाने के लिए भाजपा हर मोर्च पर रणनीति के साथ डटी हुई है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तरह ही पार्टी ने दूसरे चरण के मतदान के दौरान भी इंटरनेट मीडिया पर उन मुद्दों को हवा देने का प्रयास किया, जो मतदान वाली 55 सीटों के लिए महत्वपूर्ण हैं। रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान मैदान में थे, इसलिए उन्हें निशाने पर रखा। साथ ही माफियाराज पर प्रहार की याद दिलाते हुए कानून व्यवस्था की तलवार भी जमकर चलाई।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडल की 55 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में भी अवैध कब्जों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चलता रहा है, इसलिए भाजपा उत्तर प्रदेश के ट्विटर हैंडल से इसकी याद दिलाने का प्रयास किया गया। ट्वीट किया गया- आपके वोट से गरीब की जमीन हड़पने वाले माफिया पर बुलडोजर चलता रहेगा। पहले होते रहे दंगे और कसी लगाम मतदाता के मन में बिठाने के लिए ट्वीट किया- आपका वोट तय करेगा कि दंगों से बहेगा प्रदेश में खून या प्रदेश में दंगे होंगे शून्य।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर की स्थापना की है। प्रदेश में 12 नई इकाइयों की घोषणा लोक कल्याण संकल्प पत्र में की है। इसी पर लिखा गया- “आपका वोट तय करेगा कि जनता की सुरक्षा को दरकिनार करने वाली सरकार या जनता की सुरक्षा के लिए देवबंद सहित प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर यूपी एटीएस की 12 नई इकाइयों की स्थापना करने वाली सरकार।”

बेटियों से छेड़खानी, अपहरण जैसे मुद्दे उछालने के साथ भाजपा ने सपा के पूर्व मंत्री आजम खाँ को लेकर तीखा हमला बोला। भाषण देते आजम और ताली बजाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “वो बाबा साहेब को भूमाफिया कहकर करते थे अपमानित, हम पिछड़ों का विकास कर दिला रहे सम्मान।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह वीडियो भी डाला गया, जिसमें वह दो टूक कह रहे हैं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक भी साकार नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!