Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्ड

वॉयस ऑफ इंडिया में आवाज का जादू बिखेरेगी दून की शिकायना

अब सुपर स्टार सिंगर में आवाज का जादू बिखेरेगी दून की शिकायना

दून की शिकायना मुखिया अब सुपर स्टार सिंगर में भी चमक बिखेरेंगी। सोनी चेनल में प्रसारित होने वाले इस सिंगिंग शो के ऑडिशन में शिकायना मुखिया का चयन हुआ है।

देहरादून,देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग शो लिटिल वॉयस ऑफ इंडिया में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी दून की शिकायना मुखिया अब सुपर स्टार सिंगर में भी चमक बिखेरेंगी। सोनी चेनल में प्रसारित होने वाले इस सिंगिंग शो के ऑडिशन में शिकायना मुखिया का चयन हुआ है। अब अगले राउंड में भी शिकायना का चयन होने पर वह सीधे टॉप-16 में जगह बना लेंगी।

शो के ऑडिशन में शिकायना मुखिया की परफॉर्मेंस पर जज एवं गायक हिमेश रेशमिया इतने फिदा हुए कि उन्होंने उन्हें शो का मजबूत दावेदार बता दिया। अब शिकायना को एक राउंड क्लीयर करना है। इसके बाद वह टॉप-16 में पहुंच जाएंगी। इसके बाद से शो का सोनी चेनल पर प्रसारण भी शुरू हो जाएगा।

शिकायना भी अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं। शिकायना के पिता विकास मुखिया ने बताया कि शिकायना कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनकी गायिकी से जज खासे प्रभावित हुए हैं।

शिकायना मुखिया एक नजर

शिकायना मुखिया सोनी चेनल में प्रसारित हुए लिटिल वॉयस इंडिया में रनर अप रही थीं। अपनी गायिकी से शिकायना ने सभी के दिल में खास छाप छोड़ी थी। इसके बाद से उन्हें कई म्यूजिक एलबम से भी ऑफर मिले हैं। शिकायना कर्नल ब्राउन कैंब्रिज ब्वॉयज स्कूल में पढ़ रही हैं।

गढ़वाली फिल्म बथौं में दिखेगी पहाड़ की रौनक

उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी ने कहा कि गढ़वाली फिल्म ‘सुबैरो घाम’ की अपार सफलता के बाद अब गढ़वाली फिल्म ‘बथौं’ को शूट किया जा रहा है। कहा कि इस फिल्म को पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा बैंकाक में शूट किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रहा है। कहा कि आठ माह के भीतर फिल्म को तैयार कर लिया जाएगा।

गढ़वाली फिल्म ‘बथौं’ की शूङ्क्षटग के लिए पौड़ी में लोकेशन को चयनित करने व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने पहुंची निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वाली फिल्म ‘घर जवाईं’ और ‘कौथिग’ जैसी फिल्मों में अभिनेत्री का रोल अदा कर उन्हें काफी सीखने को भी मिला। कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म ‘सुबैरो घाम’ कनाडा फिल्म फैस्टिवल के लिए भी चयनित हुई और फिल्म के बेहतर प्रस्तुतिकरण के चलते आज भी लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं।

कई हिंदी व भोजपुरी फिल्मों में भी कार्य कर चुकी निर्माता निर्देशक उर्मि नेगी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में फिल्मांकन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यही कारण है कि ‘बथौं’ फिल्म को भी पौड़ी के अलावा उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के चयनित स्थलों में शूट कराने की मंशा यहां की प्राकृतिक सुंदरता से देश-विदेश को रुबरु कराना है।

कहा कि फिल्म में करीब डेढ़ करोड़ का खर्च आएगा, जिसमें उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, अनुराधा निराला, रजनीकांत सेमवाल के गीत होंगे। निर्माता निर्देशक ने कहा कि बथौं भी बड़े पर्दें की फिल्म बनाई जा रही है। इस मौके पर चंद्रमोहन जदली, ऊषा रावत, विनोद चौहान, मीनाक्षी रावत आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!