Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
देश

गुरमीत सिंह को बड़ा झटका लगा है। उसकी जेल से बाहर आने की उम्‍मीद फिलहाल टूट गई है।

गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका, जेल से बाहर आने की कोशिश हुई नाकाम तो उठाया यह कदम

दो साध्वियों से दुष्‍कर्म में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्‍चा सौदा गुरमीत राम रहीम की पैरोल की उम्‍मीद टूट गई है। उम्‍मीद टूट जाने के बाद उसने पैराेल की अर्जी वापस ले ली है।

सिरसा,दो साध्वियों से दुष्‍कर्म और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्‍या के लिए रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को बड़ा झटका लगा है। उसकी जेल से बाहर आने की उम्‍मीद फिलहाल टूट गई है। पैरोल मिलने की सूरत न देखकर उसने अपनी अर्जी सोमवार को वापस ले ली है। यह दूसरा मौका है कि गुरमीत राम रहीम ने अपनी पैरोल की अर्जी वापस ली है।

गुरमीत राम रहीम ने प्रशासन द्वारा पैरोल पर फैसला लेने से पहले ही साेमवार को अपनी अर्जी को वापस ले लिया है। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख ने 18 जून को जेल अधीक्षक को आवेदन देकर 42 दिन की खेती के लिए पैरोल देने की मांग की थी। जेल प्रशासन ने सिरसा जिला प्रशासन से इस संबंध में सिफारिश मांगी और उसके बाद पैरोल को लेकर विरोध के स्वर प्रदेश भर में उठने लगे।

गुरमीत राम रहीम द्वारा खेती के लिए पैराेल मांगे जाने के बाद जानकारी सामने आई कि उसके नाम पर कोई जमीन नहीं है। सिरसा में जमीन डेरा सच्चा सौदा ट्रस्ट के नाम है। गुरमीत को इस जमीन पर काश्तकार भी डेरा प्रमुख को नहीं माना गया। अर्जी में गुरमीत ने कहा है कि ‘मैं फिलहाल खेती के लिए मांगी गई पैरोल को वापस ले रहा हूं और भविष्य में इस पर अपना हक रखता हूं।’ उधर, रोहतक के कमिश्नर पंकज यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गुरमीत ने अर्जी वापस ले ली है।

राजस्व विभाग ने नवीनतम रिकार्ड 2017-18 व 2018-19 के हिसाब से रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। इसी बीच अनेक संगठनों ने डेरा प्रमुख की पैरोल का विरोध शुरू कर दिया और ज्ञापन दिए जाने लगे। इस मामले में सुनारिया जेल प्रशासन द्वारा गुरमीत राम रहीम के जेल में आचरण को अच्‍छा बताए जाने के बाद उसे पैराेल मिलने की चर्चाएं गर्म हो गईं। इसी दौरान राज्‍य के जेल मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अनिल विज के बयानों से भी गुरमीत राम रहीम को पैराेल मिलने की उम्‍मीदें जगीं।

मामला गर्म होने पर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को भी बयान देना पड़ा और उन्‍होंने इस मामले में कानून के प्रावधानों के तहत कदम उठाए जाने की बात कही। इसके बाद रामचंद्र छत्रपति के पुत्र अंशुल छत्रपति भी सामने आए और कहा कि यदि गुरमीत राम रहीम को पैराेल दी गई तो वह इसके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट जाएंगे। उन्‍होंने गुरमीत से खुद व अपने परिवार को खतरा बताया।

इसी बीच सोमवार रात प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल संबंधी अर्जी को  वापस ले लिया है। इसकी पुष्टि रोहतक की सुनारिया जेल के अधीक्षक ने पुष्टि की है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम ने इससे पहले पिछले साल के अंत में सिरसा के डेरा सच्‍चा सौदा में अपनी एक गोद ली बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल की अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!